फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Master Plan Draft Calls for rationalization of drinking water for domestic use

मास्टर प्लान मसौदा: दिल्ली में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेयजल की मांग को तर्कसंगत बनाने का आह्वान

Wed, 09 Jun 2021 07:34 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 09 Jun 2021 07:34 PM IST
सार

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा तैयार किया गया मसौदा अब आम लोगों से आपत्तियों तथा सुझावों के लिए सार्वजनिक है। इसमें वर्तमान स्थितियों को ध्यान में रखकर दिल्ली के विकास का आकलन किया गया है और परिकल्पित किया गया है कि अगले 20 साल में किस तरह वांछित विकास प्राप्त किया जाए।

विज्ञापन
Delhi Master Plan Draft Calls for rationalization of drinking water for domestic use
dda

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में पानी को सुरक्षित करने के प्रयास के तहत दिल्ली मास्टर प्लान-2041 के मसौदा प्रावधानों में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेयजल की मांग को तर्कसंगत बनाने और इसे रोजाना प्रति व्यक्ति 60 गैलन से घटाकर 50 गैलन प्रति व्यक्ति करने की आवश्यकता बताई गई है।
विज्ञापन


दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा तैयार किया गया मसौदा अब आम लोगों से आपत्तियों तथा सुझावों के लिए सार्वजनिक है। इसमें वर्तमान स्थितियों को ध्यान में रखकर दिल्ली के विकास का आकलन किया गया है और परिकल्पित किया गया है कि अगले 20 साल में किस तरह वांछित विकास प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन


मसौदे में कहा गया है, ‘‘दिल्ली के लिए कच्चे पानी की सीमित उपलब्धता की वजह से दिल्ली जल बोर्ड का लक्ष्य घरेलू इस्तेमाल के लिए पेयजल की मांग को तर्कसंगत बनाने और इसे घटाकर प्रति व्यक्ति 50 गैलन करने तथा गैर पेय उद्देश्यों के लिए वांछित गुणवत्ता मानक के गैर पेय पुनर्चक्रित जल का इस्तेमाल कर पूरक व्यवस्था करने का है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि औद्योगिक और बागवानी/कृषि उद्देश्यों के लिए पानी की मांग को वांछित गुणवत्ता मानक के पुनर्चक्रित व्यर्थ जल से पूरा किया जाएगा। 2.91 करोड़ लोगों के लिए पेयजल की मांग 50 गैलन प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से अनुमानित तौर पर 145.5 करोड़ गैलन प्रतिदिन होगी।

दिल्ली में 2020 में 1.9 करोड़ लोगों के लिए 60 गैलन प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से पेयजल की अनुमानित मांग 114 करोड़ गैलन प्रतिदिन थी। मसौदे के अनुसार समूची दिल्ली में भूजल के स्तर में गिरावट, यमुना में भारी प्रदूषण और जगह-जगह जल जमाव के स्पष्ट उदाहरण हैं और भविष्य में लगातार बढ़ती मांग आपूर्ति से अधिक हो सकती है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी ताजा जल के लिए बाह्य स्रोतों पर निर्भर है।


मसौदे में शहर में ताजा पानी की मांग में कमी लाने के लिए विभिन्न प्रबंधन रणनीतियों का सुझाव दिया गया है। इसके अलावा, मास्टर प्लान के तहत नीतियों के क्रियानवयन पर नजर रखने के लिए मूल्यांकन ढांचा भी डीडीए की योजनाओं में शामिल है। दिल्ली मास्टर प्लान 2041 का मसौदा जनता के सुझावों और आपत्तियों के लिए डीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed