फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Married middle-aged seduced a woman for second marriage Karkardooma court worker booked for rape and cheating

दिल्ली: शादीशुदा अधेड़ ने लालच देकर महिला से रचा ली दूसरी शादी, कड़कड़डूमा कोर्ट के कर्मी पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue, 04 Jan 2022 07:02 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 04 Jan 2022 07:02 PM IST
सार

पीड़िता परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती है। उसका 15 वर्षीय बेटा है। काफी समय से महिला का अपने पूर्व पति से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पहले पति से महिला को तलाक हो चुका है। संपत्ति विवाद के मुकदमे के संबंध में वह कड़कड़डूमा कोर्ट जाती थी। वहां महिला की मुलाकात आरोपी से हुई।

विज्ञापन
Delhi: Married middle-aged seduced a woman for second marriage Karkardooma court worker booked for rape and cheating
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कड़कड़डूमा कोर्ट के अधेड़ कर्मचारी ने एक महिला को लालच देकर उससे शादी रचा ली। आरोपी ने महिला से कहा कि शादी के बाद वह उसकी पेंशन और फंड की हकदार हो जाएगी। महिला आरोपी के झांसे में आ गई और उसने आरोपी से आर्य मंदिर में शादी कर ली। अब महिला को आरोपी के शादीशुदा होने की सच्चाई पता चल चुकी है।

विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने कुछ ही दिनों बाद महिला के हरिद्वार में मौजूद प्लॉट पर लोन भी ले लिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी किस्त भी नहीं दी। बाद में बैंक वालों ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। इधर, बाद में महिला को पता चला कि 57 वर्षीय आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसका अपना परिवार है। खुद के साथ हुए धोखे की शिकायत पीड़िता ने कल्याणपुरी थाने में की। छानबीन के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

महिला का हो चुका है तलाक

शिकायत के अनुसार 35 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहती है। उसका 15 वर्षीय बेटा है। काफी समय से महिला का अपने पूर्व पति से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पहले पति से महिला को तलाक हो चुका है। संपत्ति विवाद के मुकदमे के संबंध में वह कड़कड़डूमा कोर्ट जाती थी। वहां महिला की मुलाकात आरोपी से हुई।

शादी नहीं होने की बात बताई

आरोप है कि कोर्ट के कर्मी ने उसकी मदद करने के बहाने उससे नजदीकी बढ़ा ली। बाद में महिला से कहा कि यदि वह उससे शादी कर लेगी तो उसकी पेंशन और फंड की हकदार हो जाएगी। आरोपी ने अपना परिवार न होने की बात महिला को बताई। महिला उसके झांसे में आ गई और अधेड़ कोर्ट कर्मचारी व महिला ने शादी कर ली। आरोपी उसका शोषण करने लगा।

आरोपी का 30 साल का है बेटा

महिला का आरोप है कि उसके परिजनों ने उसे हरिद्वार में एक प्लॉट दिया था। आरोपी ने उस पर भी लोन लेकर रुपये उड़ा लिये। अब वह न तो मूल रकम और न ही ब्याज दे रहा है। बाद में महिला को आरोपी के शादीशुदा होने और 30 साल का एक बेटा होने का पता चला।

आरोपी के बेटे ने धमकाया

आरोप है कि आरोपी के बेटे ने कॉल कर महिला को पिता से दूर रहने के लिए धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने अपने नजदीकी थाने में मामले की शिकायत दी। छानबीन के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। केस की जांच जारी है। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed