फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Markets: The road to rejuvenation is not easy, the government is gearing up for a world-class makeover

Delhi Markets : कायाकल्प की राह नहीं है आसान नहीं, विश्व स्तरीय मेकओवर के लिए सरकार ने कसी कमर

Thu, 16 Jun 2022 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 05:50 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगातार बाजारों का दौरा कर मुआयना कर रहे हैं। जिन पांच बाजारों को कायाकल्प करने के लिए चुना गया है उनमें कमला नगर, कीर्ति नगर और खारी बावली शामिल हैं। 

विज्ञापन
Delhi Markets: The road to rejuvenation is not easy, the government is gearing up for a world-class makeover
बदलेंगे खारी बावली के दिन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी के बाजारों का कायाकल्प शुरू करेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगातार बाजारों का दौरा कर मुआयना कर रहे हैं। जिन पांच बाजारों को कायाकल्प करने के लिए चुना गया है उनमें कमला नगर, कीर्ति नगर और खारी बावली शामिल हैं। 

विज्ञापन


तीनों बाजार अपने नाम और व्यवसाय के लिए खासे मशहूर हैं। हालांकि फिलहाल इन बाजारों में खरीदारी करते करते थक जाने पर बैठने या आराम करने की कोई जगह नहीं है। तीनों बाजार में वाहन चलाने की बात तो दूर आसपास गाड़ी पार्क करना भी खासा मुश्किल है। मार्केट कुछ इस तरह बेतरतीब बने हैं कि सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा बाजारों से सार्वजनिक वाहन लेने के लिए काफी दूर पैदल चलना पड़ता है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या भी बनी रहती है। लिहाजा इन बाजारों का पुनर्विकास के लिए खासी मशक्कत करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खारी बावली मार्केट

  • अतिक्रमण हटाना किसी भी एजेंसी के लिए आसान नहीं
  • हर तरफ ई-रिक्शा से लगातार जाम की समस्या है आम 
  • पेयजल, महिलाओं को शौचालय की कमी 
  • सड़क इतनी संकरी है कि साइकिल भी मुश्किल 
  • बिजली की तार का जंजाल इतना ही दुर्घटना की स्थिति में बचना मुश्किल


चांदनी चौक की तरफ से रास्ता बंद होने से बाजार तक पहुंचना मुश्किल 
बाजार के मजदूर अनिल, कालीचरण व मदन का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से परेशानी होती है। पीने का पानी और शौचालय की कमी ग्राहकों को खलती है। व्यापारियों के मुताबिक बाजार में जगह कम है इसलिए इस बाजार को वाहन फ्री बनाने की आवश्यकता है और फुटपाथ बेहतर किया जाना चाहिए। इस बाजार तक पहुंचना भी मुश्किल है क्योंकि चांदनी चौक की तरफ से रास्ता बंद कर दिया है। 

कीर्ति नगर

  • सीवर की समस्या से होती है परेशानी 
  • पानी सिर्फ सुबह आता है जब दुकानें बंद होती है
  • पार्किंग की समस्या से कई लोग मार्केट जाना पसंदनहीं करते
  • सार्वजनिक शौचालय की कमी से ग्राहक होते हैं परेशानी 
  • फुटपाथ ऐसे है जहां पैदल चलना है मुश्किल 


आज आएंगे मनीष सिसोदिया 
कीर्ति नगर मार्केट एसोसिएशन के महासचिव सतीश गौड़ का कहना है कि सरकार की सोच अच्छी है। सरकार ने बाजारों के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री कीर्ति नगर मार्केट का मुआयना करने आएंगे। फिलहाल मार्केट में सुरक्षा-व्यवस्था की कमी है। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है। अतिक्रमण से परेशानी है। सड़क, सीवर बेहतर करने की आवश्यकता है।

कमला नगर मार्केट

  • पुराने बाजार में आज तक बदलाव नहीं, प्रवेश द्वार सुरक्षित नहीं
  • स्ट्रीट लाइट की संख्या कम, शौचालय की स्थिति बेहद खराब
  • फुटपाथ और सड़के बनती तो है लेकिन बार-बार टूटते रहने से पैदल चलना मुश्किल।
  • बिजली की अंडरग्राउंड वायरिंग नहीं होने से शार्ट सर्किट का खतरा।
  • पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं

टाइम्स स्क्वायर की तरह बनाएं एलईडी स्क्रीन
कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन गुप्ता ने कहा कि बाजार का कायाकल्प अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार को कमला नगर में टाइम्स स्क्वायर की तरह बड़ी एलईडी स्क्रीन, आधुनिक शौचालय, एयर प्यूरिफायर, कैमरा, वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। खरीदारों के उत्साह के लिए सेल्फी प्वाइंट बने। पार्किंग सबसे बड़ी समस्या है। सर्फेस पार्किंग होने से ग्राहकों को सुविधा मिलेगी। बिजली व एमटीएनएल के बेकार खंभे हटाने की आवश्यकता है।

कमला नगर का होगा मेकओवर बनेगा विश्वस्तरीय शॉपिंग हब  

बाजारों के पुनर्विकास की घोषणा के बाद इसे अंजाम तक पहुंचाने में सरकार एक्टिव मोड में है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुने गए बाजारों का निरीक्षण कर रहे है। इसी सिलसिले में बुधवार को वह कमला नगर मार्केट पहुंचे। 

उपमुख्यमंत्री ने बाजार में व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझने के लिए उनसे बातचीत की और उनके सुझाव लिए। कमला नगर बाजार की पहचान ‘युवा हैंगआउट जोन’ के रूप में है जिसे पुनर्विकास के बाद और आगे बढ़ाने की योजना है। निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कमला नगर जल्द ही दिल्ली के गौरव के रूप में जाना जाएगा। इसको विश्वस्तरीय मेकओवर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी पुनर्विकास की पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण हितधारक के रूप में भूमिका निभाएंगे। 

किए जाएंगे यह बदलाव

  • ओवरहेड पावर ट्रांसमिशन सिस्टम को अंडरग्राउंड किया जाएगा
  • बुनियादी सुविधाएं होंगी बेहतर,  सौंदर्यीकरण भी होगा
  • स्वच्छता सुविधाओं का विकास, बेहतर पार्किंग प्रबंधन
  • ईवी चार्जिंग स्टेशन,  लोगों के बैठने के लिए जगह 
  • किड्स प्ले जोन होगा, एयर प्यूरीफायर की व्यवस्था 
  • ई-डिस्प्ले और साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे


मार्केट के विकास से खरीदारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्राहकों की संख्या में इजाफा होगा और व्यापार भी तेजी से बढ़ेगा।
- रजत जैन, सचिव,  कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन 

सरकार हमारी समस्याओं का निदान कर रही है। इससे मार्केट की रौनक बढ़ेगी।
- विकास आहूजा, उपाध्यक्ष, कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed