{"_id":"5e949e748ebc3e76840fc8dc","slug":"delhi-lockdown-excise-team-raid-pub-selling-beer-and-liquor-illegally-in-punjabi-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Lockdown : पब में खुलेआम बिक रही थी शराब और बीयर, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Lockdown : पब में खुलेआम बिक रही थी शराब और बीयर, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 13 Apr 2020 10:59 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लॉकडाउन होने के बावजूद पंजाबी बाग स्थित रफ्तार पब एंड रेस्टोरेंट में शराब बेचने का मामला सामने आया है। रविवार को एक्साइज विभाग की टीम ने छापे मारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब व बीयर बेचेत हुए दो लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
इन आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (22) और सुजीत मिश्रा (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि हालांकि पब के पास शराब परोसने का लाइसेंस है, लेकिन जो शराब बरामद हुई वो उसके रिकार्ड में दर्ज नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि पंजाबी बाग स्थित क्लब रोड पर मौजूद रफ्तार रेस्टोरेंट व पब में लॉकडाउन के बावजूद शराब बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद एक्साइज विभाग की टीम ने पुलिस के साथ पब में छापा मारा।
विज्ञापन
पब में रोहित और सुजीत नामक आरोपी भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दबोच लिये गए। पब के रिकॉर्ड से जब शराब और बीयर का मिलान किया गया तो वह रिकॉर्ड में भी नहीं थे। इसके अलावा छत पर बकाया शराब परोसी भी जा रही थी। जिस काउंटर पर शराब परोसी जा रही थी। पुलिस को पता चला है कि पब के छह मालिक हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही।