फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Live robotic kidney transplant for the first time in Safdarjung

Delhi : सफदरजंग में पहली बार लाइव रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट, इससे 20 देशों में डॉक्टरों को मिला प्रशिक्षण

Sat, 08 Jul 2023 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 06:37 AM IST
सार

इस प्रत्यारोपण को दुनियाभर के 52 मेडिकल कॉलेजों व 20 देशों में छात्र डॉक्टरों ने प्रशिक्षण के लिए एमएमसी पोर्टल पर लाइव देखा। इस वेब कास्टिंग को दुनियाभर के 20 देशों के 2198 यूरोलॉजिस्ट ने देखा। 

विज्ञापन
Delhi: Live robotic kidney transplant for the first time in Safdarjung
अस्पताल में डॉक्टर और छात्र... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सफदरजंग अस्पताल में पहली बार लाइव रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। इस प्रत्यारोपण को दुनियाभर के 52 मेडिकल कॉलेजों व 20 देशों में छात्र डॉक्टरों ने प्रशिक्षण के लिए एमएमसी पोर्टल पर लाइव देखा। इस वेब कास्टिंग को दुनियाभर के 20 देशों के 2198 यूरोलॉजिस्ट ने देखा। 

विज्ञापन


इस बारे में यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि यह देश के किसी सरकारी अस्पताल में पहला लाइव रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट है। प्रशिक्षण के लिए किए गए इस लाइव रोबोटिक ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की हालत बेहतर है। प्रत्यारोपण के बाद कुछ घंटों के बाद मरीज ने 400-500 एमएल यूरिन पास किया। 
विज्ञापन


इस सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सफदरजंग अस्पताल को बधाई देते हुए कहा कि भारत की स्वास्थ्य सेवा रोबोटिक्स के शिक्षण और प्रशिक्षण में विश्व नेता के रूप में उभर रहा है। पहली बार केंद्र सरकार के सफदरजंग अस्पताल में रोबोटिक रीनल ट्रांसप्लांट को किया गया। इसे दुनियाभर के 52 मेडिकल कॉलेजों और 20 विभिन्न देशों के छात्रों ने एनएमसी पोर्टल पर लाइव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमारे डॉक्टरों के प्रौद्योगिकी का शानदार उपयोग का उदाहरण है। बता दें कि इससे पहले डॉ. अनूप वर्मा लाइव सर्जरी का विश्व रिकार्ड बना चुके हैं। उन्होंने अभी तक 205 से अधिक लाइव सर्जरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed