फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Lieutenant Governor VK Saxena nominated 10 councilors

MCD : दिल्ली नगर निगम की सियासत में फिर उठीं लहरें, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मनोनीत किए 10 पार्षद

Thu, 05 Jan 2023 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 03:47 AM IST
सार

MCD :  दिलचस्प यह कि उपराज्यपाल ने दिन भर में दो बार मनोनीत पार्षदों की अधिसूचना जारी की। सुबह अधिसूचना जारी होने के थोड़ी देर बाद ही इसे वापस ले लिया गया। शाम को फिर से संशोधित अधिसूचना जारी की। इसमें मनोनीत दो पार्षदों के नाम बदल दिए गए।

विज्ञापन
Delhi : Lieutenant Governor VK Saxena nominated 10 councilors
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र सरकार की सिफारिश पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को एमसीडी में 10 पार्षद मनोनीत कर दिए हैं। इसमें भाजपा नेताओं को तरजीह दी गई है। हालांकि, मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव में मनोनीत पार्षदों की कोई भूमिका नहीं है। इनको सदन में वोट देने का अधिकार नहीं है,जबकि वार्ड समिति व स्थायी समिति में वोट दे सकते हैं। दिलचस्प यह कि उपराज्यपाल ने दिन भर में दो बार मनोनीत पार्षदों की अधिसूचना जारी की। सुबह अधिसूचना जारी होने के थोड़ी देर बाद ही इसे वापस ले लिया गया। शाम को फिर से संशोधित अधिसूचना जारी की। इसमें मनोनीत दो पार्षदों के नाम बदल दिए गए।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने एमसीडी में भाजपा के दाे पूर्व पार्षद, चार जिला अध्यक्ष, एक पूर्व जिला अध्यक्ष, एक जिला पदाधिकारी, एक किसान मोर्चा का राष्ट्रीय पदाधिकारी और एक विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेता को पार्षद मनोनीत किया है। इनमें पूर्व पार्षद राजपाल राणा व सुनीत चौहान, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, राजकुमार भाटिया, मोहन गोयल व रोहताश कुमार, किसान मोर्चा में राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी मुकेश मान, विधानसभा चुनाव लड़ चुके लक्ष्मण आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जैन व जिला पदाधिकारी संजय त्यागी शामिल हैं।
विज्ञापन


उपराज्यपाल की ओर से बुधवार की सुबह पार्षद मनोनीत करने की जारी की अधिसूचना में महेश सिंह तोमर व कमलजीत सिंह के नाम शामिल थे, लेकिन शाम को उनकी ओर से एमसीडी में पार्षद मनोनीत करने के मामले में एक अन्य अधिसूचना जारी की, जिसमें महेश सिंह तोमर की जगह सुनीत चौहान और कमलजीत सिंह के स्थान पर मनोज जैन को पार्षद मनोनीत किया गया।उपराज्यपाल ने एमसीडी जोन के नरेला व सिविल लाइन जोन में चार-चार और मध्य जोन में दो पार्षद मनोनीत किए है, जबकि एमसीडी में 12 जोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो के नाम पर थे मतभेद
सूत्रों के अनुसार भाजपा में दो मनोनीत पार्षदों के नाम पर मतभेद थे। इस कारण केंद्र सरकार से उनके स्थान पर दूसरे नेताओं को मनोनीत करने की मांग की गई। बताया जा रहा है कि एक नेता का नाम नरेला जोन के बजाए रोहिणी जोन की मतदाता सूची में था, जबकि भाजपा नरेला में पार्षद मनोनीत करना चाहती थी, जबकि दूसरे के नाम अन्य कारणों से हटाया गया।

हटाए जाने पर बिफरे नेता, नाराजगी जताई
एमसीडी में पार्षद मनोनीत होने के बाद नाम हटाने के बारे में मालूम होने पर महेश सिंह तोमर पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के समक्ष नाराजगी जताई। इस दौरान उनके बीच कहासुनी भी हुई। उनके बीच नोकझोंक होने की आवाज कमरे के बाहर तक सुनाई दे रही थी। हालांकि, कुछ देर बाद महेश तोमर उनके कक्ष से बाहर आ गए और पार्टी कार्यालय से चले गए।

उपराज्यपाल ने असांविधानिक तरीके से मनोनीत किए पार्षद : आप
आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में 10 पार्षद मनोनीत करने के मामले में उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। आप नेता व विधायक आतिशी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ने बुधवार को एमसीडी में पार्षद मनोनीत करने के संबंध में असांविधानिक और गैरकानूनी अधिसूचना जारी की है। उन्होंने भाजपा के 10 कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत किया है। ये मनोनीत पार्षद एमसीडी का काम रोकेंगे।


आतिशी ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि एमसीडी में 10 पार्षदों को मनोनीत करने की प्रकिया हमेशा दिल्ली सरकार के माध्यम से हुई है, लेकिन इस बार उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की अनदेखी की है। भाजपा के इशारे पर मंगलवार को उपराज्यपाल ने एमसीडी के आयुक्त को फोन करके मनोनीत पार्षदों की फाइल दिल्ली सरकार की अनदेखी करके सीधे अपने पास मंगाई, जबकि पहले इस तरह की फाइन दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग के पास जाती थी और विभाग की ओर से फाइल उपराज्यपाल के पास भेज दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed