फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi lal bahadur shastri hospital doctor gets vaccinated shows adverse reaction increase heart beat admit in ICU

दिल्लीः लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के डॉक्टर को टीका लगने के बाद धड़कन बढ़ने की समस्या, आईसीयू में भर्ती

Tue, 19 Jan 2021 06:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Jan 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
delhi lal bahadur shastri hospital doctor gets vaccinated shows adverse reaction increase heart beat admit in ICU
भारत में कोरोना टीकाकरण(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सोमवार को दिल्ली में हुए टीकाकरण अभियान में कुल 26 लोगों में दुष्प्रभाव नजर आए थे। इनमें से एक रेजिडेंट डॉक्टर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद ताहिरपुर के राजीव गांधी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर को टीके लगने के कुछ घंटों बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। देर रात उन्हें राजीव गांधी अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


जहां जांच में पता चला कि डॉक्टर का ह्रदय सामान्य गति से नहीं धड़क रहा है। उनकी ह्रदय गति अचानक से बढ़ रही है। इसको देखते हुए उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के एक डॉक्टर का कहना है कि दिल्ली में कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम में अभी तक का यह ऐसा पहला मामला है, जहां किसी को टीके लगने के बाद ह्रदय में कुछ समस्या हुई है। हालांकि, इसमें कोई घबराने की बात नहीं है। इस प्रकार की परेशानियां कुछ मरीजों में हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की हालत फिलहाल स्थिर है। 


टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों से ले रहे फीडबैक
राजीव गांधी अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अब तक जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाया है। उनकी जानकारी रखी जा रही है, उनको फोन करके उनसे टीके के बाद के अनुभवों का फीडबैक लिया जा रहा है। कर्मचारियों को बताया गया है कि अगर उन्हें टीके के स्थान पर दर्द, एलर्जी और बुखार की समस्या हो रही है तो तुरंत अस्पताल के डॉक्टरों को संपर्क करना है। इसके अलावा हर समय कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed