{"_id":"5e95c54e8ebc3e6fd3101c9d","slug":"delhi-lady-police-constables-make-one-thousand-mask-daily-after-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वॉरियर: महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद रोजाना तीन घंटे बनाती हैं मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वॉरियर: महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के बाद रोजाना तीन घंटे बनाती हैं मास्क
Tue, 14 Apr 2020 08:57 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 14 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
मास्क बनाते हुए महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका जिले की महिला पुलिसकर्मी सड़कों पर मोर्चा संभालने के साथ-साथ समाज के लिए जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। ड्यूटी से लौटने के बाद नजफगढ़ थाने की 12 कर्मी तीन घंटे तक सिलाई सेंटर में स्वेच्छा से श्रमदान करके रोज एक हजार मास्क बनाकर लोगों को बांट रही हैं।
विज्ञापन
पिछले 4 दिन में ये 4 हजार मास्क बनाकर लोगों के साथ-साथ साथी पुलिसकर्मियों को इस्तेमाल के लिए दे चुकी हैं। इस मास्क की खासियत यह है कि इसको धोने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
मास्क बनाने के दौरान अगर कानून-व्यवस्था संभालने में जरूरत का पता चलता है तो ये तत्काल मोर्चे पर पहुंच जाती हैं। इसके लिए इन्होंने लॉकडाउन के कारण बंद नजफगढ़ थाने के नजदीक स्थित एक सिलाई सेंटर का उपयोग किया है।
विज्ञापन
इस काम से पहले उन्होंने अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने भी तत्काल इसके लिए जरूरी प्रबंध करा रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराया।