फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Jewellery, pistol and 40 cartridges stolen from colonel's house

Delhi : कर्नल के घर से गहने, पिस्टल और 40 कारतूस चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

Fri, 11 Aug 2023 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 07:08 AM IST
सार

कर्नल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे वह पूजा करने के लिए कालकाजी मंदिर गई थीं। करीब पौने एक बजे वहां से घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। 

विज्ञापन
Delhi: Jewellery, pistol and 40 cartridges stolen from colonel's house
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली कैंट के डिफेंस एन्क्लेव में एक कर्नल के घर में चोर लाखों के गहने, पिस्टल और 40 कारतूस निकालकर ले गए। दिल्ली कैंट थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। कर्नल की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे वह पूजा करने के लिए कालकाजी मंदिर गई थीं। करीब पौने एक बजे वहां से घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। 

विज्ञापन


अंदर बेडरूम में बिस्तर पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी का लॉक तोड़ लाखों के गहने, 65 हजार रुपये, पिस्टल और करीब 40 कारतूस ले जा चुके थे। पीड़िता के अनुसार अलमारी में करीब 700 ग्राम सोने के गहने थे, जो उसके और उसकी बहन के थे। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकत्रित किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है। अभी इस मामले में किसी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed