{"_id":"64c3033acbd43475110f2913","slug":"delhi-jeweler-murdered-for-robbery-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Delhi : लूट के लिए ज्वेलर की हत्या, शोर होने पर नाबालिग की चाकू से गोदकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Delhi : लूट के लिए ज्वेलर की हत्या, शोर होने पर नाबालिग की चाकू से गोदकर ली जान
Fri, 28 Jul 2023 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Jul 2023 05:22 AM IST
सार
हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो कर्मचारियों सुदीप उर्फ सुधीर और गणेश को गिरफ्तार कर लिया। सुदीप ने लूट की साजिश रचकर कर्नाटक से वारदात के लिए युवकों को बुलाया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोल बाग में बुधवार रात महाराष्ट्र के ज्वेलर प्रताप जाधव की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो कर्मचारियों सुदीप उर्फ सुधीर और गणेश को गिरफ्तार कर लिया। सुदीप ने लूट की साजिश रचकर कर्नाटक से वारदात के लिए युवकों को बुलाया था।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर आरोपी लाखों रुपये, सोने की ईंट व जेवर लूटकर फरार हो गए। हालांकि, जल्दबाजी में कमरे में ही रखे 39.50 लाख रुपये आरोपी नहीं ले जा सके। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए आधा दर्जन टीमों को कर्नाटक भेजा गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि आरोपियों ने करीब एक करोड़ रुपये और सोना लूटा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10:45 बजे करोल बाग थाना पुलिस को सूचना मिली कि बीडनपुरा में तीसरी मंजिल पर ज्वेलर की हत्या कर दी गई है। पुलिसकर्मी 2725/20 नंबर मकान में पहुंचे तो खून से लथपथ प्रताप का शव मिला। क्राइम टीम और एफएसएल को भी मौके पर बुलाया गया। प्रताप सोना गलाने के बाद ईंट बनाकर रखता था। बाद में उससे जेवरात तैयार किए जाते थे। पुलिस ने सीसीटीवी की पड़ताल की तो आरोपी उसमें कैद मिले। इसके बाद पुलिस ने सुदीप और गणेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुदीप ने बताया कि उसने ही लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस की पूछताछ में सुदीप ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उसने कर्नाटक से महबूब व दो अन्य युवकों को बुलाया था। आरोपी रविवार को दिल्ली पहुंच गए थे। इसके बाद एक होटल में लूट की साजिश रची गई। बुधवार को प्रताप के पास माल की मोटी रकम आई थी। सुदीप के इशारे पर आरोपी ग्राहक बनकर कारखाने में पहुंच गए। सुदीप ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर प्रताप को दिया, लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ। इस पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए। शोरशराबा होने पर आरोपी जल्दबाजी के चक्कर में कमरे में रखा दूसरा बैग ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए।
शोर होने पर नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या
नरेला में बुधवार देर रात शोर होने पर दो भाइयों ने घर के बाहर शोर मचा रहे नशेड़ी को भगा रहे नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। नाबालिग जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर उस पर चाकू से एक दर्जन वार कर दिए। नाबालिग को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी और नाबालिग भाई को पकड़ लिया। जांच में पता चला है कि दोनों परिवारों में एक साल से विवाद है।
पुलिस के अुनसार, राहुल (17) पिता गन्नौरी साव और मां के साथ गली नंबर 25बी स्वतंत्र नगर में रहता था। पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार देर रात करीब 2:14 बजे पुलिस को राहुल को चाकू मारने की जानकारी मिली। पुलिस राहुल को पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि राहुल के घर के बाहर एक नशेड़ी शोर मचा रहा था। राहुल दोस्तों के साथ उसे नशेड़ी को भगा रहा था। शोर सुनकर ऊपरी मंजिल पर रहने वाला युवक राहुल को गाली देने लगा। दोनों में कहासुनी होने लगी।
इसी दौरान गुस्से में आरोपी अपने नाबालिग भाई के साथ नीचे आया और राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। राहुल जान बचाकर भागने लगा तो दोनों ने पीछाकर उस पर कई वार कर दिए। दूसरी गली में राहुल एक मकान के सामने गिर गया। यहां दोनों भाइयों ने गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। एक साल से आरोपियों का राहुल और परिजनों से छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
लूट के विरोध पर महिला प्रोफेसर को ई-रिक्शा से धक्का दिया, जख्मी
द्वारका साउथ में एक महिला प्रोफेसर के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा से कॉलेज जा रही महिला प्रोफेसर से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें धक्का देकर ई-रिक्शा से नीचे गिरा दिया और बैग लूटकर फरार हो गए। रिक्शा से गिरने की वजह से प्रोफेसर को चोट लगी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच करते हुए वारदात में शामिल एक नाबालिग को पकड़ लिया और फरार मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 23 जुलाई की है। विजय लक्ष्मी परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती हैं। वह द्वारका सेक्टर 11 स्थित एलबीएस कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 23 जुलाई की सुबह वह ई-रिक्शा से घर के पास से कॉलेज जा रही थी। कॉलेज से कुछ पहले वह बैग से पैसे निकालकर ई-रिक्शा चालक को पैसे दे रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। एक बदमाश उनके हाथ से बैग छीनने लगा। प्रोफेसर के विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह ई-रिक्शा से गिर गई।