फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi Jagatpuri police constable line hazir for beating two people in viral video

दिल्ली : जगतपुरी थाने का सिपाही लाइन हाजिर, वायरल वीडियो में दो युवकों को पीटते दिखा था

Mon, 13 Apr 2020 08:43 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 13 Apr 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
delhi Jagatpuri police constable line hazir for beating two people in viral video
युवकों की पिटाई करता कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने लॉकडाउन के दौरान घर से निकले स्कूटी सवार दो युवकों पर सादे कपड़ों में ही बेरहमी से डंडे बरसाए थे। किसी ने अपनी बालकनी से पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी पर अधिकारियों ने आरोपी जगतपुरी थाने के चिट्ठा मुंशी सिपाही मुकेश को लाइन हाजिर कर दिया। वीडियो शब-ए-बरात वाली रात का बताया जा रहा है। एक मिनट 18 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी सवार दो युवकों को बाइक सवार पुलिसकर्मी रोकते हैं। 
विज्ञापन


बाइक चला रहा व्यक्ति सादे कपड़ों में है, जबकि उसके पीछे वाला वर्दी में है। बाइक चला रहे सिपाही मुकेश ने उतरकर दोनों युवकों पर बेरहमी से डंडे बरसाए। इस पर बालकनी में खड़ी कुछ महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाकर विरोध करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों के घायल होने के बाद सिपाही उन्हें घर जाने की हिदायत देकर वहां से चले जाते हैं। जिला पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जगतपुरी थाने के सिपाही मुकेश को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed