फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Inauguration of Incubation Center at Ambedkar University, Sisodaya said That everyone needs to learn entrepreneurship

दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन, सिसोदया ने कहा- सभी को उद्यमिता सीखने की जरूरत

Fri, 29 Oct 2021 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Oct 2021 09:34 PM IST
सार

इनक्यूबेशन सेंटर के उद्घाटन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उद्यमिता केवल छात्रों के ही सीखने की चीज नहीं है। इसे सभी नागरिकों को सीखना चाहिए।

विज्ञापन
Delhi: Inauguration of Incubation Center at Ambedkar University, Sisodaya said That everyone needs to learn entrepreneurship
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के अंबेडकर यूनिवर्सिटी में दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर में दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों को विशेष रुप से उद्यमिता सीखने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इससे छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद केवल नौकरी खोजने वाले अभ्यर्थी बनने की बजाय उद्यमी बन सकेंगे और अपने जैसे अन्य युवाओं को नौकरी देने वाले नियोक्ता बन सकेंगे। 

विज्ञापन


इनक्यूबेशन सेंटर के उद्घाटन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उद्यमिता केवल छात्रों के ही सीखने की चीज नहीं है। इसे सभी नागरिकों को सीखना चाहिए। इससे रोजगार के अवसर बेहतर करने में मदद तो मिलेगी ही, साथ ही किसी भी क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत देश सबका है और सबको प्रयास कर इसके विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इसके लिए उद्यमिता कोर्स सीखना बेहद कारगर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed