फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi husband throws acid on wife accused absconding police file complaint probe on

दिल्लीः घरेलू विवाद में पत्नी के चेहरे पर डाल दिया तेजाब, आरोपी फरार

Tue, 19 Jan 2021 06:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Jan 2021 06:27 PM IST
सार

-पीड़िता को गंभीर हालत में कराया गया एलबीएस अस्प्ताल में भर्ती, पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच जारी
-आरोपी चार साल के बेटे को लेकर चित्रकूट में रह रहा था, रविवार को दिल्ली आकर दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
Delhi husband throws acid on wife accused absconding police file complaint probe on

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। महिला दर्द से चिल्लाने लगी तो पड़ोसी मदद को भागे। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना देने के बाद पड़ोसियों ने महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


22 वर्षीय सुधा (बदला हुआ नाम) के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की एक टीम को यूपी के चित्रकूट रवाना किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से चित्रकूट, यूपी की रहने वाली सुधा अकेली न्यू अशोक नगर के मकान में किराए पर रहती है। वह नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। सुधा के अनुसार करीब छह साल पहले उसने चित्रकूट में अपने पड़ोस में ही रहने वाले युवक से प्रेम विवाह कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद सुधा ने एक बेटे को जन्म दिया। फिलहाल उसका बेटा चार साल है। करीब एक साल पहले सुधा पति व बेटे के साथ दिल्ली आ गई। इस बीच एक माह बाद ही पति ने वापस चित्रकूट जाने की बात की।

सुधा ने मना किया तो आरोपी अपने बेटे को लेकर अकेला चित्रकूट चला गया। इधर बाद में लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन के दौरान ही सुधा वापस अपने घर पहुंची तो वहां उसके पति व बाकी ससुराल वालों ने घुसने नहीं दिया।

काफी दिन हुए विवाद के बाद एक माह पूर्व सुधा दिल्ली न्यू अशोक नगर स्थित मकान में अकेली आ गई। आरोप है कि रविवार को उसके पति का कॉल आया। पति ने बताया कि वह दिल्ली में है। सुधा ने उसे न्यू अशोक नगर कमरे पर आने के लिए कहा। रात करीब आठ बजे पति कमरे पर पहुंचा और अचानक सुधा के चेहरे पर तेजाब डालकर फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed