{"_id":"629e0656daf4087af53302c0","slug":"delhi-human-organs-found-in-an-unclaimed-bag-in-kalyanpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कल्याणपुरी में लावारिस बैग में मिले मानव अंग, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कल्याणपुरी में लावारिस बैग में मिले मानव अंग, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 06 Jun 2022 07:21 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:21 PM IST
सार
पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कल्याणपुरी के ब्लॉक 20 के सामने झाड़ियों में बदबू आने पर शक हुआ। पुलिसकर्मी जब झाड़ियों के पास पहुंचे तो उन्हें एक बैग दिखा। बैग में मानव अंग मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
लावारिस बैग से मिले मानव अंग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली में कल्याणपुरी क्षेत्र में स्थित रामलीला ग्राउंड से एक लावारिस बैग में मानव अंग मिले हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सोमवार को पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को कल्याणपुरी के ब्लॉक 20 के सामने झाड़ियों में बदबू आने पर शक हुआ। पुलिसकर्मी जब झाड़ियों के पास पहुंचे तो उन्हें एक बैग दिखा। पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि बैग में मानव अंग मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांडव नगर पुलिस स्टेशन में संबद्ध धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मानव अंगों को ऑटोप्सी के लिए लाल बहादुर शास्त्री मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मामले की जांच करने व संदिग्धों की तलाश में आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन