{"_id":"61dea7be83af4a31872aa40f","slug":"delhi-hotel-and-traveling-industry-collapsed-in-the-capital-in-the-third-wave-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर में राजधानी में बुरी तरह प्रभावित हुआ होटल और ट्रैवलिंग उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर में राजधानी में बुरी तरह प्रभावित हुआ होटल और ट्रैवलिंग उद्योग
Wed, 12 Jan 2022 03:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 12 Jan 2022 03:35 PM IST
सार
सुशांत ट्रैवल्स के मालिक सौरभ तिवारी ने बताया कि विदेश के 16 में से 12 समूहों ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अपनी बुकिंग कैंसिल करा दी है।
विज्ञापन
दिल्ली होटल महासंघ एसोसिएशन के विजय तिवारी
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर के बीच डीडीएमए ने कई प्रतिबंध लगा दिए हैं। इनसे हर वर्ग प्रभावित हुआ है। इस बीच होटल और ट्रैवलिंग क्षेत्र के व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कई अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने कोविड के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण यहां होटलों और ट्रैवलिंग एजेंसियों में अपनी बुकिंग कैंसिंल की है।
विज्ञापन
सुशांत ट्रैवल्स के मालिक सौरभ तिवारी ने बताया कि विदेश के 16 में से 12 समूहों ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अपनी बुकिंग कैंसिल करा दी है।
यह हाल होटल उद्योग का है। दिल्ली होटल महासंघ एसोसिएश के विजय तिवारी ने कहा, ''हम कोरोना की पहली दो लहरों से भी अभी तक नहीं उबर पाए हैं और अब ओमिक्रॉन केस बढ़ते ही लोगों ने फिर अपनी बुकिंग कैंसिल करनी शुरू कर दी है। हमने कीमतों में 50 फीसद तक कमी कर दी है लेकिन फिर भी हमारे पास बुकिंग नहीं आ रही है।''
विज्ञापन