फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court seeks response from Center on plea of families of five Indian sailors stranded in Iran

दिल्ली: ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविकों के परिवारों की याचिका पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Tue, 20 Jul 2021 11:10 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 20 Jul 2021 11:10 PM IST
सार

याचिकाकर्ता ने अदालत से विदेश मंत्रालय से इस मुद्दे को ईरान सरकार के साथ उठाने और उन्हें स्वदेश भेजने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
Delhi High Court seeks response from Center on plea of families of five Indian sailors stranded in Iran
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

साजिश के एक मामले में बरी होने के बावजूद ईरान में फंसे पांच भारतीय नाविकों के परिवारों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उनकी कुशलता से वापसी की मांग की है। अदालत ने मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने अदालत से विदेश मंत्रालय से इस मुद्दे को ईरान सरकार के साथ उठाने और उन्हें स्वदेश भेजने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है। याचिका में इसके अतिरिक्त केंद्र पर पर्याप्त चिकित्सा और वित्तीय सहायता, भोजन और आवास और कांसुलर सेवाओं के रूप में तत्काल राहत प्रदान करने के लिए निर्देश देने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने केंद्र सरकार को स्पष्ट करने का निर्देया दिया है कि इस मामले में नाविकों को स्वदेश लाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई तय की है। याची के अनुसार पांच नाविकों को यूएई में नौकरी का आश्वासन दिया गया था, हालांकि उन्हें ईरान ले जाया गया। वे वहां एक मालवाहक पोत में शामिल हो गए जिसके बाद उन्होंने मेनियल ड्यूटी करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल फरवरी में ईरानी अधिकारियों द्वारा पोत में मारे गए छापे पर उपरोक्त नाविकों के साथ कप्तान को गिरफ्तार किया गया था और उस पर गहरे समुद्र में मादक पदार्थों की तस्करी की साजिश रचने का आरोप था। बाद में पोत के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

याचिकाकर्ता के अनुसार निचली अदालत ने इस साल 9 मार्च को सभी को बरी कर दिया था, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट और लगातार डिस्चार्ज सर्टिफिकेट सौंपने से इंकार कर दिया बावजूद इसके वे 403 दिन तक सलाखों के पीछे बंद रहे। याचिकाकर्ता के अनुसार यह मामला कथित तौर पर ईरान की सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर हो गया है, हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस पर अंतिम फैसला कब होने की संभावना है।


याची ने कहा कि इस मामले पर अभी भी ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला नहीं किया है, लेकिन उनके परिवार के सदस्य अधर में लटके हुए हैं। उनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है न ही उन्हें ईरान में कोई रोजगार नहीं मिल सकता है। याचिका में कहा गया है कि तेहरान में भारतीय दूतावास को दिए गए ज्ञापन के बावजूद कुछ नहीं हुआ और उन्होंने 10 जुलाई 21को एक वीडियो संदेश के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed