फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court said - it is not possible to stop inter-religious foreign couple from marriage

Delhi News : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा-अंतर-धार्मिक विदेशी जोड़े को शादी से रोकना संभव नहीं

Thu, 03 Nov 2022 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 07:05 AM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दो विदेशी नागरिकों की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें अंतर-धार्मिक जोड़ों से संबंधित भारतीय विवाह कानून के तहत अपने इच्छित विवाह के आयोजन और पंजीकरण की मांग की गई है।

विज्ञापन
Delhi High Court said - it is not possible to stop inter-religious foreign couple from marriage
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को दो विदेशी नागरिकों की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें अंतर-धार्मिक जोड़ों से संबंधित भारतीय विवाह कानून के तहत अपने इच्छित विवाह के आयोजन और पंजीकरण की मांग की गई है।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान जस्टिस यशवंत वर्मा की एकल पीठ ने याचिकाकर्ताओं के साथ-साथ दिल्ली सरकार को अपना पक्ष रखने का छूट देते हुए कहा कि सरकार के लिए किसी भी अंतर-धार्मिक विदेशी जोड़े की शादी को रोकना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं में से महिला हिंदू कनाडाई नागरिक है, जिसके पास भारतीय विदेशी नागरिकता (ओसीआई) कार्ड है और दूसरा ईसाई अमेरिकी नागरिक है। जस्टिस वर्मा ने 15 दिसंबर को याचिका सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई में दोनों पक्षों के तर्क 
याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल दो अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं और छह महीने से अधिक समय से दिल्ली में रह रहे हैं। वे विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपनी शादी रचाने और उसे पंजीकृत करने का इरादा रखते हैं, लेकिन इसके लिए वे ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, क्योंकि वेबसाइट पर कम से कम एक पक्ष का भारतीय होना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed