फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi High Court said Hope the center will continue the vaccination program

हाईकोर्ट ने कहा : आशा है केंद्र टीकाकरण कार्यक्रम जारी रखेगा, कोविड-19 टीकों की आपूर्ति करेगा

Thu, 11 Nov 2021 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Nov 2021 03:22 AM IST
सार

केंद्र सरकार के वकील अनुराग अहलूवालिया ने कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में कोविड-19 के टीके लगा रहे हैं।

विज्ञापन
delhi High Court said Hope the center will continue the vaccination program
दिल्ली उच्च न्यायालय - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को कहा है कि उसे उम्मीद है केंद्र सरकार अपनी नीति के अनुसार राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम और कोविड-19 के खिलाफ टीकों की आपूर्ति जारी रखेगा।

विज्ञापन


कम दरों पर कोविड टीकों की आपू्र्ति करने की एक याचिका की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष के केंद्र ने बताया कि वह सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त टीका उपलब्ध करा रहा है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के वकील अनुराग अहलूवालिया ने कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में कोविड-19 के टीके लगा रहे हैं। केंद्र का पक्ष सुनने के बाद पीठ ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम का निगरानी कराने का कोई कारण नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिकाकर्ता राकेश ने मई महीने में दाखिल अपनी याचिका में कहा है कि देश में कोविड-19 टीकों की कीमत बढ़ने से कई लोगों के लिए इसका मूल्य चुका पाना आसान नहीं है। पहले निजी अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत 250 रुपये थी, इसका भुगतान करना आसान था। लेकिन हैदराबाद की टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने अब वैक्सीन की कीमत राज्यों के लिए 600 रुपया प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1200 रुपये प्रति खुराक तय की है। जो कि भारत में बहुत अधिक है।


याचिका में यह भी कहा गया है कि कोविशील्ड टीका बनाने वाली पुणे की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने राज्यों के लिए 400 रुपया प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक कीमत तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed