फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi High Court: Hotels can increase the price of food instead of taking service charge

Delhi High Court : सर्विस चार्ज लेने के बजाय खाने के दाम बढ़ा सकते हैं होटल, कोर्ट ने दी एक और सलाह

Wed, 17 Aug 2022 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Aug 2022 05:35 AM IST
सार

Delhi High Court :  केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) द्वारा सर्विस चार्ज पर रोक लगाने वाली अपील पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि रेस्त्रां और होटल सर्विस चार्ज लेने के बजाय खाने के दाम बढ़ा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Delhi High Court: Hotels can increase the price of food instead of taking service charge
दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को रेस्टोरेंट में ग्राहकों से अलग शुल्क के रूप में सर्विस चार्ज वसूलने पर तल्ख टिप्पणी की। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) द्वारा सर्विस चार्ज पर रोक लगाने वाली अपील पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि रेस्त्रां और होटल सर्विस चार्ज लेने के बजाय खाने के दाम बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन


पीठ ने पूछा कि क्या आम आदमी को सर्विस चार्ज (सेवा शुल्क) भुगतान के लिए मजबूर किया जाना चाहिए। आम आदमी को लगता है कि यह चार्ज सरकार द्वारा वसूला जा रहा है। सेवा शुल्क को ग्राहकों से लेने के बजाए खाने के दाम बढ़ा सकते हैं। इससे अतिरिक्त या सर्विस चार्ज वसूलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि सेवा शुल्क लगाने के संबंध में जानकारी होनी चाहिए, जिसे मेन्यू कार्ड पर लिखा जाना चाहिए। ताकि ग्राहकों को सर्विस चार्ज के बारे में पता चल सके। नेशनल रेस्त्रां एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया कि सर्विस चार्ज रेस्त्रां में काम करने वाले कर्मचारियों के लाभ के लिए वसूला जाता है। जिस पर कोर्ट ने कहा कि अगर रेस्त्रां, होटल को अपने स्टाफ की इतनी ही चिंता है तो उनकी सैलरी बढ़ा दें। कोर्ट इस मामले में 18 को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि सीसीपीए ने इस संबंध में बीते जुलाई में एक गाइलाइन जारी की थी। नई गाइडलाइन के मुताबिक ग्राहक से मूल कीमत के अलावा कोई वसूली जायज नहीं है। होटल को ग्राहक को जानकारी देनी होगी कि सर्विस चार्ज आपकी मर्जी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed