फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi high court got angry After man starting singing song while hearing on 5g testing plea by juhi chawla

दिल्ली: 'लाल लाल होठों पे गोरी...' जूही चावला की याचिका पर सुनवाई में शख्स गाने लगा पुराने गाने

Wed, 02 Jun 2021 07:45 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jun 2021 07:45 PM IST
सार

ऑनलाइन सुनवाई के दौरान न्यायाधीश के निर्देश पर इस शख्स को हटाए जाने के बावजूद वह दोबारा शामिल होकर बीच-बीच में जूही चावला की फिल्मों के गीत गाने लगा। अभिनेत्री जूही चावला भी दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान जुड़ी रहीं।
 

विज्ञापन
delhi high court got angry After man starting singing song while hearing on 5g testing plea by juhi chawla
फाइल फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिल्ली उच्च न्यायालय में अभिनेत्री एवं पर्यावरणविद् जूही चावला की 5जी वायरलेस नेटवर्क तकनीक को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान उस समय रूकावट पैदा हो गई, जब एक व्यक्ति ने चावला की पुरानी फिल्मों के गाने गाए।
विज्ञापन


ऑनलाइन सुनवाई के दौरान न्यायाधीश के निर्देश पर इस शख्स को हटाए जाने के बावजूद वह दोबारा शामिल होकर बीच-बीच में जूही चावला की फिल्मों के गीत गाने लगा। अभिनेत्री जूही चावला भी दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान जुड़ी रहीं।
विज्ञापन


अलग-अलग नामों से सुनवाई में शामिल होने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले चावला की मशहूर फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' का 'घूंघट की आड़ में दिलबर का दीदार अधूरा रहता है' गीत गाया, जिसके बाद उसे सुनवाई से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फिर से यह व्यक्ति सुनवाई में जुड़ गया और उनकी एक और फिल्म 'नाजायज' का 'लाल लाल होठों पे गोरी किसका नाम है...जूही चावला' गाने लगा। दोबारा हटाए जाने पर एक बार फिर व्यक्ति ने 'मेरी बन्नो की आएगी बारात, के ढोल बजाओ जी' गाया।
 

अंत में व्यक्ति ने कहा कि 'जूही मैम कहां हैं, मैं उन्हें नहीं देख पा रहा।' इस पर न्यायाधीश ने इस व्यक्ति की आवाज को बंद करने का निर्देश दिया। चावला ने मंगलवार शाम को स्वयं ही ट्विटर पर अदालत की सुनवाई में शामिल होने के लिए लिंक साझा किया था।

न्यायमूर्ति जे आर मिढ़ा ने कोर्ट मास्टर को कार्यवाही रोकने को कहा और दिल्ली पुलिस से संपर्क कर इस व्यक्ति का पता लगाने के निर्देश दिए ताकि उसे इस हरकत के लिए नोटिस जारी किया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed