फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi high court collegium is considering the names for appointment as judges

दिल्ली: उच्च न्यायालय कॉलेजियम न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए संबंधित जजों के नामों पर कर रहा विचार

Wed, 04 Aug 2021 01:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 04 Aug 2021 01:43 AM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा फिलहाल कॉलेजियम की बैठक चल रही है। जब नामों को अंतिम रूप देने के लिए कॉलेजियम की बैठक चल रही हो तो ऐसी स्थिति में इस बारे में कुछ भी कहने का कोई कारण नहीं है। 

विज्ञापन
delhi high court collegium is considering the names for appointment as judges
delhi high court - फोटो : PTI

विस्तार

उच्च न्यायालय ने खुलासा किया कि इस समय कॉलेजियम उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए संबंधित जजों के नामों पर विचार कर रहा है। अदातल ने इस संबंध में दायर याचिका पर 30 सितंबर को सुनवाई करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा फिलहाल कॉलेजियम की बैठक चल रही है। जब नामों को अंतिम रूप देने के लिए कॉलेजियम की बैठक चल रही हो तो ऐसी स्थिति में इस बारे में कुछ भी कहने का कोई कारण नहीं है। पीठ उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या से कम न्यायाधीश होने से संबंधित याचिका पर सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


दायर याचिका में कहा गया है कि न्यायाधीशों की संख्या कम होने की वजह से नागरिकों, अर्थव्यवस्था पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और लंबित मामलों का बोझ बढ़ा है। राकेश कुमार गुप्ता द्वारा दाखिल याचिका में दावा किया गया है कि उच्च न्यायालय के पास पर्याप्त फिजिकल आधारभूत संरचना और कर्मचारी हैं और न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 हैं। याचिका में कहा गया है 17 अप्रैल 2013 से 31 मई, 2013 तक अधिकतम कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 42 (87.5 प्रतिशत) थी, उसके बाद यह धीरे-धीरे कम हो रही है। तीस जून 2014 से यह कभी भी 67 प्रतिशत की सीमा को पार नहीं कर पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका के अनुसार चार दिसंबर 2019 के बाद यह 59 प्रतिशत से नीचे और अब 50 प्रतिशत पर बनी हुई है। याचिका में कहा गया है कि न्याय में देरी का न केवल वादियों पर बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। विलंबित न्याय भ्रष्टाचार और कमजोर वर्ग को न्याय से वंचित करने को बढ़ावा देता है। अंतिम नतीजा यह है कि देश का विकास धीमा हो जाता है।दिल्ली उच्च न्यायालय की वेबसाइट के अनुसार, न्यायाधीशों की वर्तमान संख्या 30 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed