{"_id":"606aed55c4e0b1059835dfa1","slug":"delhi-health-minister-satyendar-jain-said-will-soon-create-micro-containment-zones-to-check-spread-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का पीएम मोदी को पत्र : नया टीकाकरण केंद्र खोलने के लिए शर्तों में ढील देने का अनुरोध, हटाई जाय उम्र की बंदिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का पीएम मोदी को पत्र : नया टीकाकरण केंद्र खोलने के लिए शर्तों में ढील देने का अनुरोध, हटाई जाय उम्र की बंदिश
Mon, 05 Apr 2021 09:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 05 Apr 2021 09:41 PM IST
सार
- तीन महीने के अंदर सभी दिल्लीवासियों का होगा टीकाकरण
- दुनिया भर में हो रही हमारे वैज्ञानिकों की तारीफ
- बढ़े टीकाकरण केंद्रों की संख्या
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत पूरे देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीकाकरण की शर्तों में छूट देने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने सोमवार प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें गुजारिश की गई है कि टीकाकरण की उम्र सीमा की बंदिश हटाई जाए।
विज्ञापन
वहीं, टीका लगाने के नियमों को सरल किया जाए। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, अगर दिल्ली सरकार को छूट दी जाती है तो तीन महीने के अंदर सभी दिल्लीवासियों का टीकाकरण कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत ने अपने वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों की शानदार प्रतिभा और कठिन मेहनत के बूते रिकार्ड समय में प्रभावी वैक्सीन तैयार कर कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक जंग में निर्णायक बढ़त हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बात के लिए दुनिया भर में हमारी तारीफ भी हो रही है। इस बीच, हाल के समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में नए सिरे से कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने पूरे देश के सामने एक नई चिंता और चुनौती पेश कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा है कि टीकाकरण अभियान के बीच संक्रमण का इस तरह से बढ़ने साबित होता है कि अभियान को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा।
केजरीवाल के मुताबिक, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमें हर कदम पर केंद्र का सहयोग मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री उनकी बातों पर गौर करेंगे। इससे कोरोना के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सके। इस बारे में दो स्तरों पर काम करने की सलाह भी मुख्यमंत्री ने दी है।
1. टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़े:
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि टीकाकरण केंद्रों की संख्या तत्काल बढ़ाने की जरूरत है। अभी कई तरह की शर्ते हैं। मसलन, टीकाकरण केवल अस्पतालों या डिस्पेंसरी में ही हो सकता है। शुरू में यह इसलिए किया गया था कि यदि किसी को वैक्सीन का कोई गलत रिएक्शन हो, तो तुरंत अस्पताल में उसका इलाज किया जा सके। पिछले तीन महीनों में टीकाकरण से यह साफ हो गया कि वैक्सीन सुरक्षित है। ऐसे में इस शर्त को हटाया जाए, ताकि स्कूलों, सामुदायिक भवनों और अन्य स्थानों पर बड़े स्तर पर टीकाकरण केन्द्र बनाए जा सकें। इस क्रम में सावधानी या एहतियात बरतना जरूरी होगा और हम ऐसा करेंगे भी। हम हर जगह एम्बुलेंस आदि का इंतजाम करके रखेंगे।
2. उम्र की बंदिश भी हटाई जाए:
टीकाकरण की उम्र सीमा की बाध्यता हटाते हुए इसे सभी के लिए उपलब्ध कराया जाए। जो लोग मेडिकल तौर पर टीका नहीं लगवा सकते, उन्हें छोड़कर, हमें सबको टीका लगाने का काम शुरू करना चाहिए। इससे लोगों में झिझक दूर होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाने के लिए सामने आएंगे। जितने ज्यादा लोगों को टीका लगेगा, उतना ही करोना बीमारी के फैलने की गति कम होगी।