फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi health Minister Satyendar Jain inaugurates Aam Aadmi polyclinic at Jwala Nagar Shahdara

स्वास्थ्य: शाहदरा में आम आदमी पॉलीक्लीनिक का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने किया उद्घाटन

Tue, 08 Mar 2022 08:47 AM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 08:47 AM IST
सार

शाहदरा के ज्वाला नगर में आम आदमी पॉलीक्लीनिक का उद्घाटन किया गया है। इससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
delhi health Minister Satyendar Jain inaugurates Aam Aadmi polyclinic at Jwala Nagar Shahdara
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पॉलीक्लीनिक के उद्घाटन के दौरान - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य सुविधा के लिए शाहदरा के ज्वाला नगर में आम आदमी पॉलीक्लीनिक की शुरुआत की है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में करीब 25 पॉलीक्लीनिक चल रहे हैं। इस साल दिल्ली सरकार ने प्रदेश में 100 पॉलीक्लीनिक शुरू करने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन


मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार ने दिल्ली में प्रत्येक निवासी को मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लीनिक और सरकारी अस्पतालों का तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र दिया है। स्वास्थ्य पर सरकार अपने कुल बजट का 16 फीसदी हिस्सा खर्च कर रही है।

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में हेल्थ क्लीनिक की भी शुरुआत

वहीं, सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्वास्थय मंत्री सतेंद्र जैन के साथ मोती बाग स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इन स्कूल हेल्थ क्लीनिक का उद्घाटन किया। यह देश के पहले क्लीनिक हैं जो कि बच्चों की शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पहल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आम आदमी स्कूल क्लीनिक मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल का विस्तार है। इन्हें हमारे स्कूली छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। दिल्ली सरकार ने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड की सीएसआर पहलों से इस परियोजना की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed