{"_id":"62190dd78c7fa515467f9076","slug":"delhi-head-constable-of-nia-arrested-in-rape-case-action-taken-in-sarojini-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दुष्कर्म के मामले में एनआईए का हैड कांस्टेबल गिरफ्तार, सरोजनी नगर में हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दुष्कर्म के मामले में एनआईए का हैड कांस्टेबल गिरफ्तार, सरोजनी नगर में हुई कार्रवाई
Fri, 25 Feb 2022 10:44 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:44 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि को दुष्कर्म की सूचना मिली। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी सुशील धीमान ने उसका दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को तीन साल से जानते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला का दुष्कर्म करने के आरोप में दिल्ली के सरोजनी नगर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि को दुष्कर्म की सूचना मिली। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी सुशील धीमान ने उसका दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को तीन साल से जानते हैं। सरोजनी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल नंबर को ट्रेस कर आरोपी धीमान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पता चला कि आरोपी एनआईए में हैड कांस्टेबल के तौर पर कार्यरत है।