{"_id":"6af489a656c5a1531c003cee","slug":"delhi-has-turned-into-a-gas-chamber-due-to-the-governments-negligence-devender-ashram-news-c-340-1-del1011-162916-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की लापरवाही से दिल्ली गैस चैंबर बनी : देवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की लापरवाही से दिल्ली गैस चैंबर बनी : देवेंद्र
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण नियंत्रण के प्रति सरकार की लापरवाही और निष्क्रियता के कारण दिल्ली गैस चैंबर बन चुकी है। जहरीली हवा से लोगों का जीवन खतरे में है, लेकिन सरकार प्रभावी कदम उठाने के बजाय खोखले वादे कर रही है।
देवेंद्र यादव बुधवार को मास्क पहनकर लोकनायक अस्पताल (एलएनजेपी) पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने वार्डों का दौरा करने के बाद अस्पताल प्रमुख से भी बातचीत की और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जल्द उपचार उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं बढ़ाने का आग्रह किया। देवेंद्र यादव ने दावा किया कि प्रदूषण के कारण अस्पतालों में अस्थमा और सांस की अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बेड और दवाओं की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्यूरो