फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi has the highest investigation per 10 lakh population

प्रति 10 लाख की आबादी पर देश में सबसे ज्यादा जांच दिल्ली में

Wed, 08 Jul 2020 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi has the highest investigation per 10 lakh population
Delhi has the highest investigation per 10 lakh population
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली कोरोना जांच के मामले में देश में पहले स्थान पर है। आबादी के लिहाज से यहां सबसे अधिक जांच हो रही हैं। दिल्ली में प्रति 10 लाख लोगों पर 32 हजार से अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 15 दिन से यहां रोज औसतन 18 हजार से ज्यादा जांच की जा रही हैं। दो करोड़ की आबादी पर अब तक 6,50,000 से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से ही अब तक 2 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा जांच के मामले में दिल्ली के बाद दूसरा स्थान आंध्र प्रदेश का है, वहीं सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में प्रति 10 लाख लोगों पर महज 3798 जांच हो रही हैं। कुल जांच के मामले में सबसे पीछे बिहार है।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का प्रयास है कि आने वाले दिनों में जांच को और बढ़ाया जाए। इसके लिए सरकार ने प्रत्येक जिले में 2000 टेस्ट करने के लिए आदेश जारी किए हैं। इस हिसाब से सरकार ने रोज 22000 टेस्ट करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति 10 लाख की आबादी पर कहां कितनी जांच
राज्य प्रति 10 लाख पर जांच
दिल्ली 32863
आंध्र प्रदेश 18597
तमिलनाडु 16663
असम 13471
राजस्थान 12245
पंजाब 11138
कर्नाटक 10433
महाराष्ट्र 8857
केरल 7155
ओडिशा 6449
गुजरात 6298
पश्चिम बंगाल 5452
मध्य प्रदेश 5133
झारखंड 4416
उत्तर प्रदेश 3798
तेलंगाना 2637
बिहार 2197
(नोट-सभी आंकड़े 6 जुलाई तक के हैं और दिल्ली सरकार ने जारी किए हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed