फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Guidelines issued to save school children from the heat

Delhi : स्कूली बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी, दोपहर में प्रार्थना सभा टालने का भी आदेश

Thu, 13 Apr 2023 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 03:23 AM IST
सार

इस सप्ताह के अंत में तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभी से सतर्क हो गया है।

विज्ञापन
Delhi: Guidelines issued to save school children from the heat
स्कूल में प्रार्थना के दौरान बच्चे... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल में चिलचिलाती धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इस सप्ताह के अंत में तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभी से सतर्क हो गया है। निदेशालय ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों को बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने दोपहर की पाली के स्कूलों को दोपहर के समय प्रार्थना सभा टालने के लिए कहा है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के अनुसार दिन के समय तापमान बढ़ रहा है। यह स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तापमान में बढ़ोतरी से नागरिकों में थकावट, निर्जलीकरण, दस्त और उल्टी जैसी गर्मी संबंधित बीमारियों के मामले भी सामने आ रहे हैं। बच्चे जल्दी से गर्मी का शिकार बनते हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाने और उचित उपायों को अपनाने के लिए निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


स्कूलों को कहा गया है कि स्कूलों में पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। दोपहर की पाली वाले स्कूलों में प्रार्थना सभा को टालें। कक्षाओं के दौरान बच्चों को पानी पीने के लिए ब्रेक दिया जाए। बच्चों को दिन के समय स्कूल आते व निकलते समय सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने के दौरान अपने सिर, छाता, टोपी, तौलिया ढकने के लिए जागरूक किया जाए। गर्मी से संबंधित बीमारी के किसी भी मामले की सूचना नजदीकी अस्पताल को दें। निदेशालय ने सभी जिला उपशिक्षा अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed