केजरीवाल सरकार की घोषणा: 25 मार्च को लॉन्च होगी राशन की डोर स्टेप डिलिवरी, मुख्यमंत्री करेंगे शुरूआत
दिल्ली सरकार ने आगामी 25 मार्च को मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना के लाभार्थियों के लिए डोर स्टेप डिलिवरी लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके तहत लाभार्थियों को उनके घर तक राशन की डिलिवरी मिलेगी। 25 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीमापुरी सर्किल के 100 घरों में राशन की डिलीवरी करवाकर इसकी शुरूआत करेंगे। दिल्ली के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का एक अप्रैल से दिल्ली के अन्य इलाकों में भी विस्तार किया जाएगा।
Decided to launch doorstep delivery of ration to Mukhya Mantri Ghar Ghar Ration Yojana beneficiaries on 25th March. CM to inaugurate it with delivery to 100 households of Seema Puri circle. It'd be further expanded from Apr 1 to other circles: Delhi's Food & Civil Supplies Min pic.twitter.com/fSsE3uIEKL
— ANI (@ANI) March 12, 2021