{"_id":"612a5b558ebc3e79c43fa5d6","slug":"delhi-govt-recommend-names-of-three-doctors-for-padmashree-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पद्म पुरस्कारों के लिए तीन डॉक्टरों के नाम की संस्तुति, सरकार को 740 नामों का दिया गया था सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पद्म पुरस्कारों के लिए तीन डॉक्टरों के नाम की संस्तुति, सरकार को 740 नामों का दिया गया था सुझाव
Sat, 28 Aug 2021 09:20 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 28 Aug 2021 09:20 PM IST
सार
दिल्ली सरकार को 740 चिकित्सा कर्मियों के नामों का सुझाव दिया गया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संस्तुति में- डॉ. एसके सरीन, डॉ. सुरेश कुमार और डॉ. संदीप बुद्धिराजा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
arvind kejriwal
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कारों के लिए तीन डॉक्टरों के नाम की अनुशंसा की गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने लोगों से पद्म पुरस्कारों के लिए सुझाव मांगे, जिसके बाद 9427 लोगों ने 740 चिकित्सा कर्मियों के नामों का सुझाव दिया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सभी सिफारिशों की जांच कर तीन डॉक्टरों के नाम पद्म पुरस्कारों के लिए प्रस्तावित किए हैं। इनमें डॉ. एसके सरीन, डॉ. सुरेश कुमार और डॉ. संदीप बुद्धिराजा का नाम शामिल है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएलबीएस के वाइस चांसलर डॉ. एसके सरीन ने दुनिया का सबसे पहला प्लाज्मा बैंक शुरू किया। दिल्ली सरकार की सबसे पहली आरटी-पीसीआर जांच सुविधा और जीनोम सीक्वेंसिंग लैब चालू की गई। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा डॉ. सुरेश कुमार की देखरेख में एलएनजेपी ने पूरे देश में सबसे ज्यादा 20,500 कोरोना मरीजों का इलाज किया। देश का दूसरा प्लाज्मा बैंक और कोरोना मरीजों की परिजनों से बात कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधा शुरू की।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि मैक्स अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने देश का सबसे पहला प्लाज्मा इलाज शुरू किया। दिल्ली के सभी डॉक्टरों, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की तरफ से इन तीन नामों की पद्म पुरस्कारों के लिए संस्तुति की जा रही है। इन तीनों को पद्म पुरस्कार देकर देश के लोगों की इच्छा पूरी की जाए।
केंद्र सरकार हर साल राज्य सरकारों से पद्म पुरस्कार (पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण) के नामों की सिफारिश मांगती है। दिल्ली सरकार ने तय किया कि इस बार केवल डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के नामों की ही अनुशंसा करेंगे।