फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government will pay cash in lieu of travel allowance

यात्रा भत्ता के बदले नकद भुगतान देगी दिल्ली सरकार

Fri, 23 Oct 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi government will pay cash in lieu of travel allowance
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार कर्मचारियों को छुट्टी यात्रा भत्ता(एलटीसी) के बदले नकद भुगतान और विशेष अग्रिम त्योहार पैकेज देने जा रही है। भत्ता अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग होगा, जबकि विशेष त्योहार पैकेज के तहत सभी कर्मचारियों को बतौर अग्रिम 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोरोना काल में कर्मचारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने यह फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि कोरोना महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन से बड़ी संख्या में कर्मचारी भारत के किसी स्थान पर जाने या अपने घर जाने के लिए छुट्टी यात्रा भत्ते का लाभ उठाने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में कर्मचारियों की क्षतिपूर्ति और खपत खर्च को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार एलटीसी के बराबर नकद राशि देगी। इसके तहत जो कर्मचारी बिजनेस क्लास से हवाई यात्रा किराए के हकदार हैं, उन्हें 36,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, इकॅनॉमी क्लास से हवाई यात्रा किराए के हकदार कर्मचारी को 20 हजार रुपये मिलेंगे। रेल यात्रा किराए के हकदार कर्मचारी को एलटीसी के तहत 6 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने विशेष अग्रिम पैकेज का एलान किया है। इस घोषणा के तहत दिल्ली सरकार का कोई भी कर्मचारी 31 मार्च 2021 तक किसी भी त्योहार से पहले अग्रिम 10 हजार रुपये ले सकता है और यह राशि ब्याज मुक्त होगी। इससे पहले यह प्रावधान सिर्फ अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए था, लेकिन अब राजपत्रित कर्मचारियों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed