फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government will launch electric buses

दिल्ली : डिपो में बुनियादी सुविधाओं की तैयारी, अब इलेक्ट्रिक बसें उतारने की बारी

Thu, 21 Oct 2021 06:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 06:35 AM IST
सार

प्रदूषण पर कसेगा शिकंजा। सबसे पहले सड़कों पर उतरेंगी डीटीसी की ई बसें। 

विज्ञापन
Delhi government will launch electric buses
dtc bus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने भी कमर कस ली है। इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर दौड़ाने की तैयारियां तेज कर दी गई है। दिल्ली सरकार की कोशिश है कि साल के अंत तक दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)की ई बसों में यात्रियों को सफर का मौका मिलने की उम्मीद है। इसके लिए दिल्ली के चार बस डिपो में ई बसों के लिए बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। ई बसों के चलने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक परिवहन के साथ साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी। 

विज्ञापन


डीटीसी के बेड़े में 300 बसें चरणों में शामिल की जाएंगी। परिवहन सचिव आशीष कुंद्रा का कहना है कि इसके लिए बस डिपो में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जा रहे हैं। ई बसों की चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं तो चार्जिंग के लिए बिजली मुहैया करने के लिए सभी पहलुओं पर कोशिशें की जा रही हैं। उम्मीद है कि साल के अंत तक डीटीसी के बेड़े में पहले चरण की ई बसें शामिल होने के बाद परिचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


डीटीसी के बेड़े में जेबीएम की 200 बसें जबकि टाटा की 100 बसें शामिल की जाएंगी। ई बसों का परिचालन शुरू करने से पहले चार्जिंग सुविधाएं दुरस्त की जा रही हैं। इन बसों के संचालन से दिल्ली की आबोहवा में सुधार की उम्मीद के साथ जल्द से जल्द ई बसों का परिचालन शुरू करने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरत के मुताबिक सुविधाएं की जा रही हैं विकसित 
दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू होने से पहले रोहिणी, मुंडेला कलां और बुराड़ी में बुनियादी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इनमें तीन डिपो में तैयारी पूरी हो चुकी है जबकि एक डिपो में बिजली की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा रहा है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बिजली देने की जिम्मेवारी सरकार की होगी, लेकिन ऑपरेटर अपनी जरूरत के मुताबिक डिपो में सुविधाएं विकसित कर रही हैं।

पूरी तैयारी से दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी ई बसें 
दिल्ली सरकार ने पिछले साल इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोत्साहन के लिए नई ईवी पॉलिसी को लागू किया। इसके बाद धीरे धीरे दिल्ली में निजी ई वाहनों के रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी होने लगी। यह पहला मौका है जब सार्वजनिक परिवहन के लिए ई बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल की जाएंगी। इन बसों में सड़कों पर दौड़ाने से पहले सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि परिचालन शुरू होने पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता में ई बसों का परिचालन हो रहा है। इस मामले में दिल्ली थोड़ी पीछे जरूर है, मगर पूरी तैयारी के साथ सड़कों पर बसें उतारी  जाएंगी। 


चार्जिंग स्टेशन के साथ होगी बैटरी स्वैपिंग की सुविधा भी 
डीटीसी के द्वारका सेक्टर, सेक्टर-2 डिपो, महरौली बस टर्मिनल, नेहरू प्लेस बस टर्मिनल, ओखला सीडब्ल्यूएस-2, सुखदेव विहार बस डिपो और कालकाजी बस डिपो में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जाएंगे। डिपो और टर्मिनल पर सोलर पैनल लगाने सहित।बैटरी स्वैपिंग की सुविधा भी देने की तैयारी है। इससे निजी वाहन, खासकर दोपहिया और तिपहिया वाहनों को मिनटों में बैटरी बदलने का मौका मिलेगा। उन्हें बैटरी चार्ज करने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed