फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government took another step in the war against pollution

प्रदूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली सरकार ने बढ़ाया एक और कदम

Mon, 17 Jan 2022 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi government took another step in the war against pollution
नई दिल्ली। प्रदूूषण के खिलाफ जंग में दिल्ली सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। फिलहाल इसका परिचालन ट्रायल के तौर पर किया जाएगा। इसके बाद फरवरी में डीटीसी बसों के बेड़े में 50 ई-बसों की पहली खेप दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने लगेगी। दिल्ली में बस प्रोटोटाइप पहुंचने के बाद इंद्रप्रस्थ बस डिपो से पहली ई-बस की दिल्ली वासियों को सौगात देंगे।
विज्ञापन

इस बस के परिचालन के लिए रूट तय कर लिया गया है। 27 किलोमीटर के दायरे में यात्रियों को आईपी डिपो से रवाना होने के बाद कनॉट प्लेस, आश्रम, इंडिया गेट से आगे प्रगति मैदान तक ले जाएगी। ई-बस सेवा की शुरुआत के बाद परिचालन के सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। दिल्ली सरकार की ओर से डीटीसी के बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न चरणों में शामिल की जाएंगी। अप्रैल 2022 तक सभी ई-बसें सड़कों पर उतार दी जाएंगी। इससे दिल्ली वासियों को अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस में सफर करने का मौका मिलने के साथ ही दिल्ली के पर्यावरण में भी सुधार होने लगेगी। ई बसों में शून्य उत्सर्जन होने की वजह से कार्बन उत्सर्जन के मामले में भी काफी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed