फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government to give skill training to youth across the country

देशभर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देगी दिल्ली सरकार

Fri, 10 Sep 2021 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Delhi government to give skill training to youth across the country
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार कौशल के क्षेत्र में नाम रोशन करने के लिए देशभर के युवाओं को प्रशिक्षण देगी। युवाओं को प्रशिक्षण के साथ उन्हें संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शुक्रवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दिल्ली राज्य उद्यमिता प्रतियोगिता-2021 के दौरान 30 विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 55 युवाओं के सम्मान समारोह में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि वैश्विक स्तर की उद्यमिता प्रतियोगिता में दिल्ली के विद्यार्थी देश का नाम रोशन कर सकें, यह सपना उन्होंने पांच साल पहले देखा था। पिछले पांच साल में इस पर काम करने के बाद दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। शंघाई में वर्ष 2022 में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करने के लिए दिल्ली सरकार स्थानीय के साथ ही देशभर के युवाओं को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के लिए प्रशिक्षण मुहैया कराएगी।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से बेहतर तैयारी के लिए कहा और उनसे बातचीत कर विचार जाने।
इस दौरान मौजूद आप विधायक आतिशी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान में देश में उच्च कौशल प्राप्त युवाओं की जरूरत है। कंपनियां कौशल युक्त युवाओं की तलाश करती हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा कौशल के क्षेत्र में अन्य युवाओं के लिए भी दरवाजे खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार आवेदकों में से 55 का चयन
कौशल विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर प्रोफेसर नेहारिका वोहरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए कुल पांच हजार युवाओं ने आवेदन किया था। इसके बाद दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर 55 युवाओं को चुना है। अब नवंबर में चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर चुने गए युवाओं को शंघाई में में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed