फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government speed up the process to start country's first virtual school

दिल्ली : देश का पहला वर्चुअल स्कूल शुरू करने की कवायद तेज, ब्लू प्रिंट के लिए कमेटी गठित

Fri, 02 Apr 2021 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 02 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
delhi government speed up the process to start country's first virtual school
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

दिल्ली सरकार ने देश का पहला वर्चुअल स्कूल शुरू करने की योजना को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को आला अधिकारियों व शिक्षकों के साथ इस स्कूल की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान अमेरिका और न्यूजीलैंड में चल रहे वर्चुअल स्कूलों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में सिसोदिया ने इस स्कूल का ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए स्कूल प्रिंसिपल, टीचर्स और आईटी अधिकारियों की छह सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। यह कमेटी अन्य वैश्विक मॉडल पर चर्चा कर एक सप्ताह के भीतर वर्चुअल स्कूल का ब्लू प्रिंट सौंपेगी। दिल्ली सरकार ने वर्चुअल स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव वर्ष 2021-22 के बजट में पेश किया था।
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि वर्चुअल स्कूल कहीं भी रहना, कभी भी सीखना, कभी भी परीक्षण करना के सिद्धांत पर कार्य करेगा। इनमें घर से पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के अलावा आर्टिस्ट, खिलाड़ी, स्कूल ड्रॉप आउट, युवा आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण शिक्षक टीचिंग-लर्निंग में तकनीक का प्रयोग करना सीख गए हैं। बीते एक साल से हो रहे ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग ने ही दिल्ली में देश के पहले वर्चुअल स्कूल की नींव रखने का काम किया है। बैठक में शिक्षा निदेशक, शिक्षा सलाहकार के साथ-साथ आईटी सचिव, वित्त विभाग के अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, शिक्षक व प्राचार्य मौजूद थे।


देश का पहला वर्चुअल स्कूल नियमित स्कूल जैसा ही होगा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल किसी भी नियमित स्कूल के जैसा ही होगा। नौवीं से बारहवीं तक संचालित होने वाले इस स्कूल की एक आईडी होगी। विद्यार्थी इसमें दाखिला लेंगे और उन्हें नामांकन आईडी दी जाएगी। यह स्कूल छात्र, शिक्षक, नियमित रूप से चलने वाली टीचिंग लर्निंग गतिविधियां, आंकलन जैसे शिक्षण के सभी मूलभूत तत्वों से लैस होगा। इस स्कूल की डिजाइनिंग पर काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed