फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government released 100 crores for 12 funded colleges

Grant Released : दिल्ली सरकार ने वित्त पोषित 12 कॉलेजों के लिए जारी किए 100 करोड़, बढ़ोतरी के साथ

Fri, 14 Apr 2023 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 07:06 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने इन 12 कॉलेजों के लिए ग्रांट जारी कर दी है। सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं जबकि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 400 करोड़ के बजट का आवंटन किया है।

विज्ञापन
Delhi government released 100 crores for 12 funded colleges
Delhi University - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध व दिल्ली सरकार से सौ फीसदी वित्त पोषित 12 कॉलेजों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली सरकार ने इन 12 कॉलेजों के लिए ग्रांट जारी कर दी है। सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं जबकि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 400 करोड़ के बजट का आवंटन किया है। यह अनुदान जारी होने से लंबे समय से वेतन का इंतजार कर रहे कॉलेजों के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मियों को वेतन जारी हो सकेगा। सरकार छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए हर साल इन 12 कॉलेजों का फंड बढ़ा रही है। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली सरकार ने वित्तवर्ष 2023-24 में इन 12 कॉलेजों के लिए 400 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है और आज इसके पहले तिमाही के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इन कॉलेजों को दिए जाने वाले बजट में 300 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के कई विश्वविद्यालय हैं जिनमें अंबेडकर यूनिवर्सिटी, डीटीयू, एनएसयूटी, डीएसईयू शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दिल्ली यूनिवर्सिटी के 12 कॉलेज भी हैं जो सौ फीसदी वित्त पोषित हैं। यह कॉलेज इसलिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि इनमें से ज्यादातर कॉलेज दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कॉलेज के रूप में लड़कियों को शिक्षा देने का काम करते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपी यूनिवर्सिटी का पूर्वी कैंपस बनकर तैयार
दिल्ली सरकार की ओर से पूर्वी दिल्ली स्थित सूरजमल विहार में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी का पूर्वी कैंपस बनाया जा रहा है। यह कैंपस लगभग बनकर तैयार है। मई में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस कैंपस का उद्घाटन करेंगे। नए कैंपस में 2400 से अधिक छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिलेगी। बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ इस कैंपस का निरीक्षण किया।  उन्होंने कहा कि शिक्षा दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। 


इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने आईपी यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस का निर्माण करवाया है। यह कैंपस लगभग बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मई में इसका उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित करेंगे। यहां छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, डिजाइन एंड इनोवेशन, फायर मैनेजमेंट, लिबरल आर्ट सहित पांच स्पेशलाइज्ड सेंटर बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed