फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government made stronger and portable Mohalla Clinic in a shipping container

दिल्ली: शिपिंग कंटेनर में तैयार किया मोहल्ला क्लीनिक, एक से दूसरी जगह किया जा सकेगा शिफ्ट

Mon, 30 Aug 2021 04:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 04:45 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि बाहर से लाल रंग के यह मोहल्ला क्लीनिक जितने आकर्षक लग रहे हैं, अंदर से भी उतने ही खूबसूरत हैं.। इसमें बकायदा वुडन वर्क का काम किया गया है और मरीजों और डॉक्टरों को कोई परेशानी न हो, इसलिए इसमें एसी भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
delhi government made stronger and portable Mohalla Clinic in a shipping container
दिल्ली मोहल्ला क्लिनिक। - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक अब नए कलेवर में नजर आएंगे। यह क्लीनिक अब पहले से ज्यादा आकर्षक और सुविधाओं से लैस होंगे। जरूरत पड़ने पर इन्हें एक से दूसरी जगह स्थानांतरित भी किया जा सकेगा। इस प्रकार का पहला मोहल्ला क्लीनिक स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा जिले शकूरबस्ती में बन रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि बाहर से लाल रंग के यह मोहल्ला क्लीनिक जितने आकर्षक लग रहे हैं, अंदर से भी उतने ही खूबसूरत हैं। इसमें बकायदा वुडन वर्क का काम किया गया है। मरीजों और डॉक्टरों को कोई परेशानी न हो, इसलिए इसमें एसी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में नए मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। अगर यह नए क्लीनिक का फार्मूला प्रयोग में सफल हो जाता है तो आने वाले समय में नए क्लीनिक की रूपरेखा बनाकर पूरी दिल्ली में लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन ने कहा कि नए मोहल्ला क्लीनिक कंटेनर में बनाए जा रहे हैं, जिनमें चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं को कम किया जा सकेगा। यह क्लीनिक कम जगह में बनाए जा सकेंगे और जरूरत पड़ने पर इन्हें एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से स्थानांतरित भी किया जा सकेगा।

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए दावा किया था कि दिल्ली सरकार के काम करने की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। दिल्ली सरकार ने लोगों से जुड़ी 150 से सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है। इससे लोगों को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को फ्री इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद है कि 2047 में जब देश अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा, तब तक दिल्लीवासियों की आय सिंगापुर के बराबर हो जाएगी। 

'दिल्ली सरकार की हर तरफ तारीफ हो रही'
केजरीवाल ने कहा कि हमारे मोहल्ला क्लीनिक की सफलता देखने के बाद दूसरे राज्य भी यह मॉडल अपना रहे हैं। दिल्ली के डॉक्टरों ने सबसे पहले कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग किया और बाद में अमेरिका ने भी इस मॉडल को अपनाया। इसी प्रकार होम आइसोलेशन में संक्रमितों का इलाज करने की योजना को पूरी दुनिया में बाद में अपनाया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली का मुफ्त बिजली-पानी का प्लान अब दूसरे राजनीतिक भी दल अपना रहे हैं। इसी प्रकार जनसेवाओं को ऑनलाइन करने से जनता को आसानी हो रही है और इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।


हमसे दुनिया सीख ले रही : केजरीवाल
केजरीवाल ने दावा किया कि दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने का दिल्ली का आइडिया अब दूसरे देश के लोग भी अपना रहे हैं। इसी प्रकार देश के बच्चों को उद्यमी बनाना, पहली बार देशभक्ति पाठ्यक्रम पढ़ाना और हर गली-मोहल्ले तक योगा कक्षाएं पहुंचाना दिल्ली सरकार की बड़ी पहल है। इससे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed