फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government launches new program named Desh ke Mentor for govt school students

देश का मेंटर: दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया नया कार्यक्रम, केजरीवाल बोले- आप भी दे सकते हैं राष्ट्र निर्माण में योगदान

Mon, 11 Oct 2021 12:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 11 Oct 2021 12:45 PM IST
सार

'देश के मेंटर' कार्यक्रम खास कर किशोरावस्था में प्रवेश कर रहे बच्चों के लिए है। इसके तहत किशोरों को देशभर से मेंटर उपलब्ध कराए जाएंगे जिनसे वे अपने मन की बात साझा कर सकें। अच्छे मेंटर मिलने से बच्चे डिप्रेशन से बाहर आकर नाकारात्मकता और आत्महत्या जैसे विचारों से निजात पा सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi government launches new program named Desh ke Mentor for govt school students
arvind kejriwal - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार ने सोमवार को प्रदेश के सरकार स्कूलों के लिए 'देश के मेंटर' नाम का एक प्रोग्राम लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा के क्षेत्र में गजब की सकारात्मकता है। कुछ दिन पहले हमने 'देशभक्ति पाठ्यक्रम' और 'हैप्पीनेस करीकुलम' की शुरूआत की थी। सबलोग इसे कौतूहलवश देख रहे थे, लेकिन इसकी महक विदेशों तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


स्कूल में शिक्षा का काम होता है तीन चीजों के लिए बच्चों को तैयार करना। पहला अपना पेट पालने लायक बनना, दूसरा यह कि बच्चों को अच्छा इंसान बनाना और तीसरा होता है अच्छा नागरिक बनाना। आज शुरू किए जा रहे इस कार्यक्रम का भी हमने पायलट प्रोजेक्ट किया था जिसका बहुत अच्छा रिस्पांस मिला।
विज्ञापन


'देश के मेंटर' कार्यक्रम खास कर किशोरावस्था में प्रवेश कर रहे बच्चों के लिए है। इसके तहत किशोरों को देशभर से मेंटर उपलब्ध कराए जाएंगे जिनसे वे अपने मन की बात साझा कर सकें। अच्छे मेंटर मिलने से बच्चे डिप्रेशन से बाहर आकर नाकारात्मकता और आत्महत्या जैसे विचारों से निजात पा सकेंगे। इसमें देश का कोई भी युवा या वयस्क मेंटर बनकर बच्चों को सही रास्ता दिखा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed