फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Government issued order Chemist operators will have to set up a board regarding the availability of generic drugs

दिल्ली: सरकार ने जारी किया आदेश- केमिस्ट संचालकों को जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता को लेकर लगाना होगा बोर्ड

Sun, 03 Apr 2022 07:31 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Apr 2022 07:31 AM IST
सार

दिल्ली सरकार की ड्रग्स नियंत्रण इकाई की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। आदेश में कहा गया है कि 15 मार्च 2022 को हुई बैठक में जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Delhi Government issued order Chemist operators will have to set up a board regarding the availability of generic drugs
जेनेरिक दवाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने इन दवाओं की उपलब्धता व इस्तेमाल बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। सरकार ने सभी केमिस्ट से कहा है कि वे अपनी दुकान के बाहर एक बोर्ड लगाएंगे, जिसमें जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता के बारे में लिखा होगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ड्रग्स नियंत्रण इकाई की ओर से इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। आदेश में कहा गया है कि 15 मार्च 2022 को हुई बैठक में जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि जेनेरिक दवा वह है जो पहले से ही बाजार में मौजूद हैं, इसे पहले से ही बाजार में बिकने वाली ब्रांड-नाम वाली दवा के जैसे ही बनाया जाता है। यह दवा की शक्ति, खुराक का रूप, सुरक्षा, प्रदर्शन,  गुणवत्ता व अन्य विशेषताओं में एक जैसी ही होती हैं।

उदाहरण के लिए पैरासिटामोल एक दवा का सामान्य नाम है, जबकि क्रोसिन इसका ब्रांड का नाम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत जेनेरिक दवाओं का  बड़ा उत्पादक है। यहां बनी जेनेरिक दवाएं 150 देशों में निर्यात की जाती हैं, जो कि आम दवाओं की तुलना में सस्ती होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed