फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government is considering to extend lockdown

कोरोना संकट : दिल्ली सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने पर कर रही है विचार, राजधानी में हालात गंभीर

Sun, 25 Apr 2021 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Delhi government is considering to extend lockdown
night curfew - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में छोटी अवधि के लिए लगाए लॉकडाउन के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार कुछ और दिन के लिए लॉकडाउन को विस्तार देने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू होगा। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, 'छोटी अवधि के लॉकडाउन का मकसद मामलों की संख्या को काबू करने के साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए समय हासिल करना था। हालांकि, परिस्थितियां खराब से बदतर हो गई हैं। ऐसे हालात में एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन को विस्तार देना एक संभव विकल्प है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। पांच दिनों में ही एक लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। ऑक्सीजन की किल्लत भी बनी हुई है। इससे दिल्ली में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं, सक्रिय मामले भी बढ़कर 93 हजार से ज्यादा हो चुके हैं। बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन भी 24 हजार से ज्यादा हो गए हैं।

दूसरी ओर राजधानी में ऑक्सीजन संकट के बीच कई अस्पतालों ने नए कोरोना मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है। अस्पतालों ने मजबूरी में यह फैसला किया है लेकिन इससे नए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


राजधानी में अब तक 48 की मौत
दिल्ली में पिछले दो दिन में ऑक्सीजन की कमी से तीन अलग-अलग अस्पतालों में कुल 48 मरीजों की मौत हो चुकी है। जयपुर गोल्डन अस्पताल से पहले बृहस्पतिवार रात को दिल्ली के ही सर गंगाराम अस्पताल में 25 मरीजों की मौत हो गई थी। रोहिणी इलाके में भी एक दिन पहले एक निजी अस्पताल में एक ही परिवार के तीन मरीजों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed