फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi Government is bringing series of events on the 65th death anniversary of Baba Saheb

दिल्ली: बाबा साहब की 65वीं पुण्यतिथि पर सरकार ला रही आयोजनों की श्रृंखला, केजरीवाल ने कही ये बात

Mon, 06 Dec 2021 08:34 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Dec 2021 08:34 PM IST
सार

सरकार का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को बाबा साहब के बारे में अहम जानकारियां हासिल होंगी। बाबा साहब के सपने के अधूरे होने की बात करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि वह इसे पूरा करेंगे। इससे उनके जीवन और संघर्ष से लोग प्रेरणा ले सकेंगे। 

विज्ञापन
delhi Government is bringing series of events on the 65th death anniversary of Baba Saheb
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर - फोटो : facebook/Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS)

विस्तार

दिल्ली सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 65वीं पुण्य तिथि पर उनके जीवन और संघर्षों को आम लोगों तक ले जाने के लिए आयोजनों की श्रृंखला लेकर रही है। संगीतमय नाटकों में सरकार अंबेडकर के जीवन व दर्शन का मंचन करवाएगी। पांच जनवरी को पहला कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से होगा। इसके बाद इसी तरह के करीब 50 शो कराए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन के लिए स्टेडियम में 100 फीट का स्टेज बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, बाबा साहब का सपना था कि देश के हर बच्चे को, गरीब और दलित बच्चों को भी अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। आज 75 वर्ष बाद भी उनको अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाई। इसे पूरा करने की केजरीवाल ने कसम भी खाई। उन्होंने नारा दिया कि बाबा तेरा सपना अधूरा, केजरीवाल करेगा पूरा। केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब पूरे जीवन दलितों और शोषितों के लिए लड़ते रहे, संघर्ष करते रहे। केजरीवाल के मुताबिक, बाबा साहब शायद आज तक के भारत के सबसे अधिक पढ़े-लिखे नागरिक थे। यह अतिशयोक्ति नहीं है। उन्होंने 64 विषयों में मास्टर डिग्री हासिल की थी। एक अमेरिका और इंग्लैंड से दो डॉक्टरेट डिग्री ली थी। जबकि आज भी विदेश जाकर पढ़ाई करना बहुत मुश्किल है। 
विज्ञापन

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके उलट उस जमाने के डॉक्टरेट डिग्री हासिल करने वाले पहले भारतीय थे। उनको नौ भाषाएं आती थीं। वो किताबों के बड़े शौकीन थे। उनकी एक व्यक्तिगत लाइब्रेरी थी, जिसमें 50 हजार किताबें थीं। उनकी लाइब्रेरी का नाम राजगीर था। आज पूरी दुनिया उनकी कद्र करती है। लंदन के म्युजियम में आज कार्ल मार्क्स के बगल में उनकी प्रतिमा लगी हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम आजादी का 75वां साल मना रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली सरकार बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के जीवन को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार उनके जीवन पर एक बहुत भव्य नाटक तैयार कर रही है। यह बहुत बड़े स्तर पर नाटक तैयार किया जा रहा है। पहला नाटक 5 जनवरी से पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दिखाया जाएगा। यह पूरा नाटक उनके जीवन और विचारों के उपर आधारित होगा। इस नाटक के निर्देशन, आर्ट और क्रिएशन में नामचीन लोग जुड़े हुए हैं। 

सबकी एंट्री होगी फ्री, नहीं लगेगा कोई टिकट

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मंचन अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। इसे देखने के लिए कोई भी आ सकता है। जनता के लिए बिल्कुल फ्री होगा। शायद भारत देश में पहली कोई सरकार है, जो बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए इस किस्म का प्रयास कर रही है। बाबा साहेब बहुत पढ़े-लिखे थे और उनको पढ़ाई की कीमत पता थी। उनका एक सपना था कि भारत के एक-एक बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, चाहे वह कितना भी गरीब क्यों न हो। बाबा साहब के सपने को उन्होंने पूरा करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed