Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government is angry with MCD for slowness in freedom from garbage campaign

Delhi News: कूड़े से आजादी अभियान में सुस्ती पर एमसीडी से नाराज हुई दिल्ली सरकार

Tue, 19 Aug 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Delhi government is angry with MCD for slowness in freedom from garbage campaign
एमसीडी आयुक्त को लिखा कड़ा पत्र, रोजाना अधिकारी को दौरे करने और तत्काल गंदगी हटवाने के निर्देश
विज्ञापन

विनोद डबास
नई दिल्ली। राजधानी में कूड़े से आजादी अभियान सही ढंग से नहीं चलने पर दिल्ली सरकार नाराज है। इस संबंध में गत दिनों दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग की ओर से मुख्य सचिव के हवाले से स्पष्ट नाराजगी जताते हुए एमसीडी के आयुक्त को कड़ा पत्र लिखा है। कहा है कि अब अधिकारियों को हर हाल में सुबह-सुबह मैदान में उतरना होगा। उधर, एमसीडी के आयुक्त ने पत्र के तहत कार्य कराना शुरू कर दिया है।
पत्र में कहा गया है कि एमसीडी के सहायक आयुक्त, उपायुक्त और अन्य अधिकारी रोजाना सुबह अपने-अपने इलाकों का दौरा करें। गंदगी या कूड़े के ढेर मिलने पर उन्हें उसी दिन कंसेशनर या ठेकेदार से साफ कराना होगा। अधिकारियों को इसके लिए कम से कम एक घंटा प्रतिदिन देना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा एमसीडी को निर्देश दिया है कि अधिकारियों के कामकाज की सख्त निगरानी हो। इसके लिए पुलिस थानों की तरह दैनिक रिपोर्टिंग सिस्टम लागू किया जाए। हर अधिकारी अपनी सुबह की राउंड रिपोर्ट एमसीडी मुख्यालय को देगा और रिपोर्ट सुबह 10 बजे तक मुख्य सचिव तक पहुंचनी चाहिए। साथ ही इसकी कॉपी शहरी विकास सचिव को भी ई-मेल से भेजनी होगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव के हवाले से पत्र में कहा गया है कि एक अगस्त से चल रहे स्वच्छता अभियान के बावजूद शहर की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा। जनता को नतीजे साफ दिखने चाहिए और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह पहला मौका है जब दिल्ली सरकार ने अभियान के बीच ही एमसीडी पर इतनी सख्ती दिखाई है। इससे साफ संकेत है कि अगर अब भी सफाई कार्य में लापरवाही रही तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिल्ली सरकार से पत्र आने के बाद एमसीडी हरकत में आ गई है और मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार अधिकारियों ने अपने इलाके में सुबह दौरा करना शुरू कर दिया है और दिल्ली सरकार को रिपोर्ट भी भेजनी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली को कूड़े से आजादी नामक अपने अभियान की एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर से शुरूआत की थी। इस उपलक्ष्य में यहां पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed