Delhi: केजरीवाल सरकार ने फिर पूरा किया वादा, कोरोना योद्धा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की मदद
केजरीवाल सरकार ने कोरोना में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले मोहन सिंह नेगी के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद दी है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने चेक देने से पहले परिवार से मुलाकात की।
विस्तार
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना महामारी में ड्यूटी के दौरान संक्रमण से जान गंवाने वाले मोहन सिंह नेगी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनको दिल्ली सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि का चेक सौंपा। मोहन सिंह नेगी लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत थे।
Delhi Govt ने COVID-19 से जान गंवाने वाले कोरोना योद्धा स्वर्गीय मोहन सिंह नेगी जी के परिजनों को दी ₹ 1 Crore की आर्थिक मदद।@ArvindKejriwal सरकार इकलौती सरकार है जो 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देकर उनके परिवार को विश्वास दिलाती है की वो उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
-श्री @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/LH3Mri6tQ9— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) June 20, 2023
ड्यूटी के दौरान लोगों की सेवा करते हुए कोरोना संक्रमित होने से उनकी मृत्यु हो गई थी। इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच जनता की सेवा के लिए डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने परिजनों से दूर रहकर मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे सेवाएं दी। कई कोरोना योद्धाओं ने मानवता और समाज की सेवा करते हुए अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया।