फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi breathed freely in changed weather

सूरत-ए-हालः हवा चली, धूप खिली तो दिल्लीवालों ने ली खुलकर सांस

Sun, 17 Nov 2019 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 17 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi breathed freely in changed weather
Delhi weather - फोटो : अमर उजाला

खिली धूप और तेज हवाओं से दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण छंटने लगा है। पांच दिन बाद शनिवार को लोगों ने खुलकर सांस ली। पूरे इलाके में हवा की गुणवत्ता गंभीर से बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई। पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में इसमें तेजी से सुधार आएगा। सोमवार को हवा खराब से औसत दर्जे के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार तड़के से पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं ने अपनी चाल बदली। सुबह होते-होते इसकी रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा से ऊपर हो गई। वहीं, आसमान साफ होने से सुबह धूप भी खिल गई थी। दोनों के मिश्रित असर से दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण छंटने लगा।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब एक बजे पूरे एनसीआर को प्रदूषण स्तर 400 से नीचे आ गया। वहीं, दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में बीते 24 घंटे का औसत 350 के करीब रहा। शुक्रवार की तुलना में सभी शहरों की गुणवत्ता में 75-100 अंकों की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 रिकार्ड किया गया। जबकि गाजियाबाद 347 पर पहुंच गया। शनिवार को एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहर गुरुग्राम का गुणवत्ता सूचकांक 360 रहा।

आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में तेजी से सुधार के आसार
सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक हवाएं तेज चलेंगी। साथ ही पंजाब व हरियाणा में पराली भी कम जलाई जा रही है। हालांकि, सफर का मानना है कि हरियाणा व पंजाब में पराली जलने पर भी अगले चार दिनों तक उसके धुएं का असर दिल्ली-एनसीआर पर नहीं पड़ेगा। इसकी एक वजह हवा की दिशा उत्तरी होना है।


फिर, ट्रांसपोर्ट लेवल पर 42 किमी प्रति घंटे से ऊपर चल रही हवाओं से यह पूरे एनसीआर क्षेत्र को पार कर लेगा। आगे आगरा-मथुरा तक पहुंचते-पहुंचते धुएं का असर ही खत्म हो जाएगा। दोनों के मिले-जुले असर से रविवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं दो फीसदी भी नहीं रहेगा। साथ ही हवा की गुणवत्ता में तेजी से सुधार आएगा।

रविवार से सोमवार के बीच यह बेहद खराब से खराब स्तर में पहुंच जाएगी। 20 नवंबर बुधवार से एक बार फिर हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed