फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Girl angry with comment on Instagram got young man and minor murdered

दिल्ली में डबल मर्डर: इंस्टाग्राम पर कमेंट से बौखलाई लड़की ने भाई से करवाई दो लोगों की हत्या, चार गिरफ्तार

Fri, 07 Oct 2022 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 03:48 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की शिनाख्त मुकुंदपुर पार्ट दो निवासी साहिल और गाजियाबाद निवासी  निखिल के रूप में हुई है। साहिल आजादपुर मंडी में लोडर का काम करता था, जबकि निखिल टेंपो चलाता था।

विज्ञापन
Delhi: Girl angry with comment on Instagram got young man and minor murdered
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भलस्वा डेयरी इलाके के मुकंदपुर पार्ट- 2 में बुधवार रात इंस्टाग्राम पर कमेंट करने पर एक लड़की (17) ने अपने नाबालिग भाई व उसके दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक और उसके नाबालिग दोस्त पर चाकू से हमला करवा दिया। दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की ने फोन कर किशोर और युवक को मिलने के लिए बुलाया था। जहां कहासुनी होने पर युवक ने लड़की को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साई लड़की ने भाई व उसके दोस्तों को हमला करने के लिए कहा। इसके बाद लड़की के नाबालिग भाई और उसके दोस्तों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लड़की समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की शिनाख्त मुकुंदपुर पार्ट दो निवासी साहिल (17) और गाजियाबाद निवासी  निखिल (28) के रूप में हुई है। साहिल आजादपुर मंडी में लोडर का काम करता था, जबकि निखिल टेंपो चलाता था। बुधवार रात साहिल के घर के पास रहने वाली एक लड़की ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। साहिल अपने दोस्त निखिल को लेकर मुकुंदपुर पार्ट दो पहुंचा। लड़की ने उसके इंस्टाग्राम पर किए गए कमेंट को लेकर निखिल को गाली दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसपर निखिल ने लड़की को थप्पड़ मार दिया। लड़की को थप्पड़ मारते ही वहां मौजूद लड़की के भाई और उसके दो नाबालिग दोस्तों ने साहिल और निखिल से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है। साहिल और उसके दोस्त उसके रील पर कमेंट कर देते थे। उनके बीच लगातार मैसेज पर कहासुनी होती थी। 

रील बनाकर नाबालिग लड़कों से करती थी दोस्ती
जांच में पता चला है कि आरोपी लड़की मुकुंदपुर में रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं जबकि मां बीमार रहती है। लड़की  इंस्टाग्राम पर रील बनाकर नाबालिग लड़कों से दोस्ती करती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि साहिल का घर लड़की के घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर है। जांच में पता चला है कि अपने इलाके की लड़की के बनाए रील पर साहिल और उसका दोस्त निखिल कमेंट करते थे। जिससे लड़की काफी गुस्से में थी।


आपसी रंजिश में किशोर की चाकू गोदकर हत्या
जहांगीरपुरी इलाके में बुधवार रात रंजिश में हमलावरों ने दोस्त के साथ मेला देखने गए 17 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बाइक की पिछली सीट पर बैठे किशोर को खींच लिया और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसका दोस्त मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल किशोर को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर जिले के स्पेशल स्टाफ ने दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed