{"_id":"64330fd41d021b70ec0c4a93","slug":"delhi-four-year-old-girl-raped-by-40-year-old-neighbor-accused-arrested-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : चार साल की बच्ची से 40 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : चार साल की बच्ची से 40 साल के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Mon, 10 Apr 2023 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:49 AM IST
सार
बच्ची ने इशारा कर घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
demo pic...
विस्तार
द्वारका नार्थ इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची ने इशारा कर घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 40 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। शनिवार को बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस को फोन कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों ने 40 साल के एक व्यक्ति को पुलिस को सौंपा और बताया कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन