{"_id":"63cc6ade091a3c14a662f609","slug":"delhi-fire-broke-out-in-two-houses-one-died-due-to-suffocation-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : रूप नगर और जहांगीरपुरी के दो घरों में लगी आग, दम घुटने से एक की मौत, 6 लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : रूप नगर और जहांगीरपुरी के दो घरों में लगी आग, दम घुटने से एक की मौत, 6 लोग झुलसे
Sun, 22 Jan 2023 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:37 AM IST
विज्ञापन
होटल में लगी आग...
- फोटो : अमर उजाला
रूप नगर और जहांगीरपुरी में दो घरों के भीतर आग लगने की घटना सामने आई है। रूप नगर में आग लगने से दम घुटकर एक शख्स की मौत हो गई। वहीं जहांगीरपुरी में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोग मामूली रूप से झुलस गए। कनॉट प्लेस के एक होटल में भी आग लगी जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
जहांगीरपुरी में आग में झुलस गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। रूप नगर में मृत शख्स की पहचान 50 वर्षीय नवीन गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। शनिवार तड़के रूप नगर थाना पुलिस को कमला नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास घर की पहली मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस दौरान दमकलकर्मियों ने घर में फंसे नवीन गुप्ता को अचेतावस्था में बाहर निकालकर हिंदू राव अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला इस घर की पहली मंजिल पर मृतक नवीन गुप्ता परिवार के साथ रहते थे। तड़के घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। नवीन गुप्ता कमरे में फंसे रह गए। जबकि उनका बेटा, बेटी और पत्नी रुचि किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गई। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
वहीं, शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे जहांगीरपुरी इलाके में घर में सिलिंडर से आग की सूचना मिली थी। पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया था। इसके बाद में पुलिस को पता लगा मोहम्मद शाहिद कुरैशी, उनका बेटा कुरैशी, बिलाल, बेटी समीम, बेटी शबनम, शमा और नाजिया आग की चपेट में आने से मामूली रूप से झुलस गए थे। पुलिस का कहना है कि एलपीजी सिलिंडर के लीक होने की वजह से अचानक से आग लग गई थी।
युवक ने खुद को लगाई आग, मौत
कल्याणपुरी में शुक्रवार रात एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि पारिवारिक कलह की वजह से एक साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इससे वह काफी परेशान था। पुलिस को शुक्रवार रात सूचना मिली कि खिचड़ीपुर में राहुल ने आग लगा ली है। चश्मदीदों ने बताया कि राहुल सेंट्रो में था। उसने अपने ऊपर कोई ज्वलनशील चीज डालकर आग लगा ली। जांच में पता चला कि राहुल पेशे से चालक था। पत्नी ने एक साल पहले उसे छोड़ दिया था।