{"_id":"64a628dadca6c18c2508e307","slug":"delhi-fire-a-massive-fire-broke-out-in-guest-house-in-harinagar-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: हरिनगर के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, किसी ने लगाई छलांग तो कोई शीशे तोड़ निकला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: हरिनगर के एक गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, किसी ने लगाई छलांग तो कोई शीशे तोड़ निकला बाहर
Thu, 06 Jul 2023 08:08 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 06 Jul 2023 08:08 AM IST
सार
हरिनगर इलाके में बीते दिन एक होटल में भीषण आग लग गई। ऊंची लपटे देख चारों ओर अफरातफरी मच गई। लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
होटल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिनगर स्थित एक बहुमंजिला इमारत के गेस्ट हाउस में बुधवार को आग लग गई। घटना के समय इमारत में करीब 25 लोग मौजूद थे। दमकल कर्मियों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, होटल रायल पार्क इन गेस्ट हाउस चार मंजिल पर चल रहा है। भूतल पर दुकानें हैं। ऊपरी तल पर जाने के लिए गली से रास्ता है। इसकी सीढ़ी के पास बिजली के मीटर और अन्य उपकरणों के पैनल बाक्स लगे हैं। आग मीटरों के पास लगी थी। इससे धुएं का गुब्बार इमारत में फैलने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। पहले तो लोगों ने सीढ़ियों से नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन वहां आग लगे होने की वजह से लोग छत की ओर भागे।
विज्ञापन
कुछ लोग इमारत से सटे मकान की छत पर छलांग लगाकर जान बचाई। कुछ लोग इमारत के बाहरी हिस्से में लगे शीशे को तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। दमकल कर्मियों और लोगों ने उन्हें बचा लिया। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को जांच में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन