{"_id":"633411e60462e2396033926b","slug":"delhi-excise-policy-cbi-produced-vijay-nair-in-a-delhi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आबकारी घोटाला: सीबीआई को मिली विजय नायर की पांच दिन की रिमांड, कोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली आबकारी घोटाला: सीबीआई को मिली विजय नायर की पांच दिन की रिमांड, कोर्ट ने दिया आदेश
Wed, 28 Sep 2022 04:53 PM IST
विजय पुंडीर
एनआई, नई दिल्ली
एनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 28 Sep 2022 04:53 PM IST
सार
सीबीआई ने कोर्ट ने आरोपी विजय नायर की सात दिन की रिमांड मांगी थी। सीबीआई ने इससे पहले मंगलवार देर शाम दिल्ली आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले के संबंध में विजय नायर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार मामले में मंगलवार को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने सीबीआई को विजय नायर की पांच दिन की रिमांड सौंपी है।
विज्ञापन
बुधवार को सीबीआई ने नायर को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया। हालांकि सीबीआई ने नायर की सात की रिमांड मांगी थी।
दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपियों में ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर के अलावा ब्रिंडको स्प्रिट्स के मालिक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट के मालिक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा, प्रोपराइटरशिप फर्म महादेव लिकर्स के सन्नी मारवाज शामिल हैं। आरोपियों में अर्जुन रामचंद्र पिल्लई और अर्जुन पांडे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन