{"_id":"6138f9348ebc3ef16477d216","slug":"delhi-environment-minister-gopal-rai-says-delhi-government-want-to-save-people-from-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण पर जताई चिंता, कहा- लोगों को बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण पर जताई चिंता, कहा- लोगों को बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता
Wed, 08 Sep 2021 11:26 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:26 PM IST
सार
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हवा साफ करने के लिए एयर प्योरीफायर मशीनें लगाने के साथ-साथ वृक्षारोपण करने और हरियाली बढ़ाने का काम किया है। दिल्ली वालों को सीएनजी चालित वाहनों, ई-वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि स्तर पर पड़ोसी राज्यों की शिथिलता दिल्ली वालों के लिए हर साल कष्टकारी साबित होती है। इसके लिए किसानों को कोई कष्ट दिए बिना पड़ोसी राज्यों की सरकारों को अपने यहां पर्यावरण की चिंताओं को दूर करना चाहिए। दिल्ली वालों को प्रदूषण से बचाना दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार इसके विरुद्ध कई कारगर कदम उठा रही है।
विज्ञापन
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने हवा साफ करने के लिए एयर प्योरीफायर मशीनें लगाने के साथ-साथ वृक्षारोपण करने और हरियाली बढ़ाने का काम किया है। दिल्ली वालों को सीएनजी चालित वाहनों, ई-वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार के इन प्रयासों से दिल्ली के प्रदूषण स्तर में कमी आई है। सरकार इन प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने प्रदेश के स्तर पर एन्वायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट एथॉरिटी (SEIAA) और एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी (SEAC) का गठन कर दिया है। एसके श्रीवास्तव को एन्वायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट एथॉरिटी का चेयरमैन और रीना गुप्ता को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह कमेटी तीन साल के लिए गठित की गई है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पर्यावरण की स्वीकृति के लिए अब बी कैटेगरी के प्रोजेक्ट्स को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश स्तर की कमेटियों के गठन के कारण इस पर फास्ट स्पीड से सुनवाई हो सकेगी और जल्द से जल्द स्वीकृति मिल सकेगी। इससे राज्य के विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन