{"_id":"616d367d03490a07621b3db1","slug":"delhi-environment-minister-gopal-rai-launches-red-light-on-car-off-campaign-to-control-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने “रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान की शुरुआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने “रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान की शुरुआत की
Mon, 18 Oct 2021 02:27 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:27 PM IST
सार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को आईटीओ चौक पर “रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान की शुरुआत की। प्रदूषण के खिलाफ यह योजना दिल्ली सरकार ने शुरू की है।
विज्ञापन
दिल्ली में सोमवार को रेड लाईट ऑन, गाडी ऑफ अभियान लॉन्च करने के बाद पत्रकारों से बात करते पर्यावरण मंत्री गोपाल राय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को आईटीओ चौक पर “रेड लाईट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान की शुरुआत की। प्रदूषण के खिलाफ यह योजना दिल्ली सरकार ने शुरू की है।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के आंकड़ों के मुताबिक अगर ये अभियान सफल होता है तो वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 13-20% की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
इसके तहत दिल्ली के 100 चौराहों पर 2,500 वालंटियर तैनात होंगे। इसमें से 90 चौराहों पर 10-10 व 10 प्रमुख चौराहों पर 20-20 पर्यावरण मार्शल तैनात होंगे। सभी चौराहों पर सिविल डिफेंस कर्मी हाथों में प्लेकॉर्ड लेकर रेड लाइट पर लोगों से गाड़ी के इंजन को बंद करने की अपील करेंगे।
विज्ञापन